'रोज रिहर्सल कर वीडियो भेजते हैं शाहरुख खान', राजकुमार हिरानी ने खोले पर्दे के पीछे के राज – India.Com

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान सिर्फ अपनी स्टारडम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने काम के प्रति गहरे समर्पण के लिए भी मशहूर हैं. हाल ही में, निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख जैसे बड़े सुपरस्टार भी किसी सीन को हल्के में नहीं लेते और हर दिन उसकी तैयारी में जुटे रहते हैं. राजकुमार हिरानी ने एक बातचीत में कहा कि शाहरुख शूटिंग से पहले अपने सीन की रिहर्सल करते हैं और उसे रिकॉर्ड करके भेजते हैं. वो चाहते हैं कि निर्देशक पहले से ही देख लें कि उनका अप्रोच सही है या उसमें कुछ बदलाव की जरूरत है.

राजकुमार हिरानी ने कहा, ”मैंने अपने करियर में कई बड़े और अलग-अलग पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन मेरे लिए असली फर्क उम्र या अनुभव का नहीं बल्कि सोच का होता है. शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे कलाकार अपने काम को लेकर बेहद समर्पित हैं और हर सीन को गंभीरता से लेते हैं. इसी तरह रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे नए कलाकार भी अपने काम के प्रति उतनी ही मेहनत और लगन दिखाते हैं.”

हिरानी ने कहा, ”यह कहना गलत होगा कि पुराने कलाकार ज्यादा सहनशील होते हैं और नए कलाकार जल्दी परेशान हो जाते हैं. यह पूरी तरह व्यक्ति की आदत और प्रोफेशनल सोच पर निर्भर करता है. कुछ कलाकार सेट पर थकान दिखाते हैं, लेकिन कई कलाकार ऐसे भी होते हैं जो हर सीन को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं.”

इसी बातचीत में राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के काम करने के तरीके पर भी बात की और कहा, ”शाहरुख हर दिन शूटिंग के बाद अपनी रिहर्सल खुद मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते हैं और उसे डायरेक्टर को भेजते हैं. वह चाहते हैं कि डायरेक्टर उनके परफॉर्मेंस को देखकर सुझाव दें, ताकि वह हर बार अपने काम में सुधार कर सकें. यह आदत किसी नए कलाकार जैसी लगती है, जो सीखने की प्रक्रिया में होता है और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है.”
उन्होंने बताया, ”शाहरुख खान इतने बड़े स्टार है, लेकिन उनके अंदर किसी तरह का घमंड नहीं है और वह हर सुझाव को खुले दिल से स्वीकार करते हैं. वह हर फिल्म में कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करते हैं और अपने किरदार को और मजबूत बनाते हैं.”

राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा, ”रणबीर कपूर शूटिंग के लिए काफी पहले से तैयारी करके आते हैं और अपने किरदार को गहराई से समझते हैं. वहीं विक्की कौशल भी हर सीन पर डायरेक्टर के साथ बैठकर चर्चा करते हैं और पूरी ईमानदारी के साथ अपने किरदार को निभाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं जो उतनी मेहनत नहीं करते और अपने काम को सीमित तरीके से करते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि असली फर्क कलाकार की सोच और उसके काम के प्रति रवैये में होता है, न कि सिर्फ उसकी उम्र या अनुभव में.”
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News