काम की खबर -30 से अधिक ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जा रहीं पर ऐप में नहीं दर्शा रहा स्टेशन
-यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अब एसएमएस से स्टेशन की सूचना भेजेगा रेलवे
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के कारण 30 से अधिक ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जा रही हैं। यह लखनऊ स्टेशन न आकर उतरेठिया, आलमनगर, मल्हौर, ऐशबाग और लखनऊ जंक्शन से चल रही हैं। आईआरसीटीसी के ऐप पर इसकी सूचना भी दी जा रही है लेकिन समय पर जानकारी न मिलने से कई लोगों की ट्रेन छूट जा रही है। अब रेलवे यात्रियों को एसएमएस भेजकर बताएगा कि उनकी ट्रेन किस स्टेशन से जाएगी।
आपके अपने हिन्दुस्तान ने 27 जून के अंक में ‘इंतजार करते रहे यात्री, आउटर से निकल गई दो दर्जन ट्रेन’ शीर्षक छपी खबर के बाद सक्रिय रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ही एसएमएस के जरिए ठहराव वाले स्टेशनों की सूचना भेजने का निर्णय लिया है। लखनऊ स्टेशन न आकर पास के किस स्टेशन पर ट्रेन आएगी और कितने देर तक रुकेगी, इसकी सूचना रेलवे एसएमएस के जरिए यात्रियों को भेजेगा। रेलवे का कहना है कि बल्क में यात्रियों को एसएमएस भेजने की तैयारी की जा रही है।
शीघ्र ही उन्हें सूचना मिलेगी कि उनकी ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं आएगी, बल्कि ऐशबाग, उतरेठिया, मानकनगर और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं से यात्री अपनी ट्रेनों में बैठ सकते हैं। यात्रियों को समय रहते सूचना मिलने से वह संबंधित स्टेशन पर पहले ही पहुंच जाएंगे, जिससे न तो उनकी ट्रेन छूटेगी और न ही उन्हें अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। फिलहाल गोरखपुर-मुंबई, प्रयागराज संगम-सहारनपुर-प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस, शक्तिनगर- टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून-हावड़ा, दानापुर-आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री स्टेशन बदले जाने से परेशान हो रहे हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play