पश्चिम बंगाल के हल्दिया में बड़ा हादसा: रिफाइनरी में लगी भीषण आग, 20 लोग झुलसे – Live Hindustan

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया इंडस्ट्रियल एरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार तड़के एक ऑयल रिफाइनरी की नाफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम 20 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के लगी इस आग की चपेट में आए लोगों में से 6 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इन सभी गंभीर मरीजों को कोलकाता के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे पर ‘हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (HPL) ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, यह भीषण आग प्लांट के पास स्थित एक ऐसे इलाके में लगी है, जहां पहले अवैध रूप से नाफ्था चोरी किए जाने की गतिविधियां देखी गई थीं। शक है कि चोरी की कोशिश के दौरान ही यह हादसा हुआ। एचपीएल (HPL) ने अपने बयान में कहा, “नाफ्था एक अत्यधिक ज्वलनशील और खतरनाक हाइड्रोकार्बन है। कंपनी लगातार स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों के दुरुपयोग और अवैध हैंडलिंग के खिलाफ चेतावनी देती रही है।”

हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया कि हादसे के असली कारणों पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई हैं। एचपीएल ने कहा, “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुख्ता जानकारी मिलते ही आगे की अपडेट दी जाएगी।”

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित 35 साल पुराने ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में रविवार को भीषण आग लग गई थी। यह आग लगातार 8 घंटे तक धधकती रही, जिसके कारण आसमान में काले धुएं का ऐसा गुबार उठा कि एहतियातन आसपास के 50 घरों को खाली कराना पड़ा। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News