Yamuna Expressway Accident: आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है, मंगलवार की सुबह लखनऊ से नोएडा आ रही एक वोल्वो बस चलते ट्रक (ट्रेलर) में जा घुसी. यह बस लखनऊ से नोएडा आ रही थी, जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से होते हुए यमुना एक्सप्रेस के रास्ते आ रही थी. इस एक्सप्रेस वे पर यह वोल्वो बस मथुरा के करीब एक चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंच गईं, जिसकी मदद से घायलों को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh | Four dead and several injured in a collision between a bus and a trailer near milestone 112 on the Yamuna Expressway, under the jurisdiction of Raya police station. pic.twitter.com/DCHoqP84NM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 30, 2026
यह घटना मथुरा के राय के पास हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 112 के पास सड़क हादसा हुआ है, जहां एक वोल्वो बस उसके आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस का आगे का हिस्सा अगले टायरों तक पूरा का पूरा ट्रक में जा घुसा. बस के इस हिस्से में ड्राइवर केबिन होता है, जिसके साथ हेल्पर या कंडक्टर भी बाईं ओर बैठे होते हैं.
बताया जा रहा है कि यह बस लखनऊ से नोएडा आ रही थी. यह बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएडा आ रही थी. यह बस लखनऊ से देर रात निकली थी और ऐसे में इसमें सवार यात्री हादसे के वक्त सोए हुए थे. जैसे ही बस में टक्कर के चलते धमाके की आवाज सुनाई दी तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED