घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर खदेड़ेंगे Amit Shah, देशव्यापी रणनीति बनाने के लिए बुलाई सभी राज्यों के DGP की बैठक – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
देश की आंतरिक सुरक्षा, जनसंख्या संतुलन और कानून व्यवस्था के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में अब अवैध घुसपैठ का मुद्दा निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। केंद्र की मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि अब घुसपैठियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पूरे तंत्र के खिलाफ राष्ट्रव्यापी और समन्वित अभियान चलाया जाएगा। इसी दिशा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नौ जुलाई को नई दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक देश की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार की कठोर और स्पष्ट नीति का प्रतीक मानी जा रही है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में खुफिया ब्यूरो, अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग यानि रॉ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय, सीमा सुरक्षा बल और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। पहली बार पूरे देश में अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है ताकि किसी एक राज्य में दबाव बढ़ने पर घुसपैठिये दूसरे राज्य में भागकर बच न सकें। केंद्र सरकार का मानना है कि यह समस्या अब केवल सीमावर्ती जिलों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि देशव्यापी सुरक्षा संकट का रूप ले चुकी है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, सीमा पार करने के बाद अवैध घुसपैठिये संगठित गिरोहों की मदद से महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। इन गिरोहों का पूरा जाल सक्रिय रहता है, जो उन्हें रहने की जगह, नकली पहचान पत्र, रोजगार और एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करता है। नकली आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क भी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल घुसपैठियों को चिन्हित करना ही लक्ष्य नहीं होगा, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले पूरे तंत्र को जड़ से खत्म किया जाएगा।

इस अभियान में प्रवर्तन निदेशालय को विशेष जिम्मेदारी दी जा सकती है। एजेंसी उन आर्थिक नेटवर्कों की जांच करेगी जिनके जरिये अवैध घुसपैठ का कारोबार फलफूल रहा है। घुसपैठ से जुड़े धन के स्रोतों की पहचान कर उनकी संपत्तियां जब्त करने की तैयारी है। वहीं खुफिया एजेंसियां राज्यों की पुलिस और प्रशासन को ठोस और त्वरित सूचनाएं उपलब्ध कराएंगी ताकि कार्रवाई तेज और प्रभावी ढंग से हो सके।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लंबे समय से इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते रहे हैं। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अवैध घुसपैठ और सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्या बदलाव को गंभीर राष्ट्रीय चुनौती बताया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि देश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उसी संकल्प को अब जमीन पर उतारने की दिशा में तेजी दिखाई दे रही है।

साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल के महीनों में राजस्थान, गुजरात और त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सीमा प्रबंधन और जनसंख्या बदलाव की स्थिति की समीक्षा की थी। इन दौरों के बाद केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव नवलेकर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन भी किया। यह समिति सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ साथ महानगरों और औद्योगिक नगरों का अध्ययन कर एक वर्ष के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। समिति का उद्देश्य उन क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्या बदलाव, सुरक्षा चुनौतियों और प्रशासनिक कमियों का गहराई से विश्लेषण करना है।

स्पष्ट है कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी अब इस मुद्दे पर किसी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। लंबे समय तक वोट बैंक की राजनीति के कारण अवैध घुसपैठ को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों में सामाजिक तनाव, अपराध और जनसंख्या असंतुलन की समस्याएं बढ़ीं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने यह संदेश दे दिया है कि भारत की सीमाएं केवल नक्शे की रेखाएं नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और सुरक्षा का प्रश्न हैं।

माना जा रहा है कि देशभर में एक साथ चलने वाला यह अभियान आने वाले समय में निर्णायक साबित हो सकता है। यदि केंद्र और राज्य एजेंसियां पूरी समन्वित शक्ति के साथ आगे बढ़ती हैं तो घुसपैठियों के नेटवर्क, फर्जी दस्तावेज माफिया और अवैध संरक्षण तंत्र पर गहरी चोट पहुंचेगी। यह केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, संस्कृति और भविष्य की रक्षा का अभियान है।

मोदी सरकार का यह कठोर रुख उन करोड़ों भारतीयों की भावना को भी मजबूत करता है जो चाहते हैं कि देश में रहने का अधिकार केवल उन्हीं को मिले जो भारत के कानून और संविधान का सम्मान करते हों। अवैध घुसपैठ के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का समय अब आ चुका है और अमित शाह की अगुवाई में केंद्र सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि राष्ट्रहित से ऊपर अब कुछ भी नहीं होगा। हम आपको यह भी याद दिला दें कि हाल ही में अमित शाह ने घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है और एक एक घुसपैठिये को चुन चुन कर बाहर निकाला जायेगा।
Tags
अन्य न्यूज़
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री है ख्वाजा आसिफ। पिछले दिनों ख्वाजा आसिफ अपने आका मुनीर को खुश करने के लिए एक बयान देते हैं और अपने बयान में यह कहते हैं कि वह सिंधु जल का पानी हासिल करने के लिए हिंदुस्तान से जंग लड़ने को तैयार है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News