Feedback
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगातार महंगाई का बम फूट रहा है और जनवरी महीने से अब तक 19 KG Commercial LPG Cylinder Price लगभग दोगुना हो गया है. हर महीने की इसकी कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शादार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताब जीत लिया. इन खबरों के अलावा, राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 की ऑरेंज कैप के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ‘ जैसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
LPG Price Hike: दोगुना हुआ LPG सिलेंडर का दाम, जनवरी से अब तक 7 बार प्राइस हाइक, देखें लेटेस्ट रेट
अमेरिका और ईरान संघर्ष के चलते गहराए तेल-गैस संकट के बीच देश में 1 जून 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया है. दिल्ली से कोलकाता तक कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपये से 53.50 रुपये तक महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये हो गई है.
IPL 2026 Final: विराट कोहली की टीम ने दूसरी बार जीता कप, लगाया विनिंग शॉट, खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शादार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताब जीत लिया. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया. रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है.
कप भले ही RCB ने जीता, लेकिन असली IPL विनर वैभव! तितर-बितर किए सारे रिकॉर्ड्स
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 की ऑरेंज कैप के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ‘ जैसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 135 बार गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया, जिनमें 72 छक्के शामिल रहे.
BJP में बड़े फेरबदल की आहट! PM मोदी के घर पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद
पीएम मोदी के आवास पर रविवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा उपचुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद रहे.
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में रविवार शाम को निधन हो गया. सुमन कल्याणपुर ने ‘ना ना करते’, ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ और ‘तुमने पुकारा’ जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी थी. अपने करियर में उन्होंने सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर में 800 से ज्यादा फिल्मी गाने गाए.
महाराष्ट्र में MLC चुनाव का बिगुल, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखाणी, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर और अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है. सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राउत, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे चुनाव लड़ेंगे.
कुवैत में ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल अटैक, सुबह-सुबह बजा वॉर सायरन
ईरान ने सोमवार सुबह-सुबह कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है. इस हमले के बाद कुवैत न्यूज एजेंसी ने बताया कि पूरे देश में सायरन बज रहे हैं. सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है जो दुश्मन की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन्स के हमलों को रोक रहा है. इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर सैन्य हमलों की पुष्टि की है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू