क्या आप मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे, एकनाथ शिंदे के बेटे ने दिया ऐसा रिप्लाई – Live Hindustan

लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के केंद्र सरकार में मंत्री बनने की अटकलें हैं। हालांकि, उन्होंने खुद ही इसपर रिप्लाई दे दिया है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। साथ ही कहा है कि इसपर कोई विचार नहीं हो रहा है। बुधवार को खबरें आईं थीं कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली रवाना हो रहे हैं और शिवसेना से 2 सांसद मंत्री बन सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब श्रीकांत शिंदे से केंद्रीय मंत्री से जुड़ा सवाल तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘कौन कह रहा है कि मैं केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहा हूं?’ उन्होंने कहा, ‘ये फॉर्मूला आप लोग चला रहे हैं।’ कहा जा रहा है कि ऑपरेशन टाइगर सफल होने का श्रेय मिलने के बाद सांसद को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

एजेंसी वार्ता की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) गुट में एक और संभावित टूट की लगातार चर्चाओं के बीच प्रदेश की राजनीति में हलचल बनी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हाल ही में छह सांसदों के शामिल होने के बाद, अब शिवसेना (यूबीटी) विधायकों के एक अलग गुट को एकजुट करने की कोशिशें हो सकती हैं, जिसे कुछ राजनीतिक हलकों में ऑपरेशन टाइगर 3.0 कहा जा रहा है।

इस दावे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि ठाकरे गुट के 14 विधायक सत्ताधारी गठबंधन के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं। इस संख्या को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य विधानसभा में गुट की कुल 20 विधायकों की संख्या का दो-तिहाई हिस्सा पूरा हो जाएगा। इससे संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के प्रावधानों से बचते हुए गुट में संभावित रूप से विभाजन हो सकता है।

शिंदे गुट के अन्य वरिष्ठ नेताओं, जिनमें मंत्री उदय सामंत भी शामिल हैं, ने आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी भी ऑपरेशन से इनकार किया है। उनका कहना है कि भले ही विपक्ष के कई विधायकों ने अपनी मर्जी से उनकी पार्टी में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन पार्टी पर कब्जा करने की कोई औपचारिक कोशिश नहीं की जा रही है।

हाल ही में ठाकरे गुट को कई झटके लगे हैं, क्योंकि उनके छह लोकसभा सदस्य सत्ताधारी गठबंधन में शामिल हो गए हैं। इसके बाद से उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ने और बागी सांसदों के चुनाव क्षेत्रों में समर्थन मजबूत करने के लिए राज्यव्यापी दौरे पर निकले हैं।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News