खामेनेई की बेटी-दामाद, बहू और नवासी के ताबूत भी तैयार, सामने आई PHOTO, काले कपड़े से ढके… जानिए उन पर क्या – India.Com

Published By: Farha Fatima | Updated: Jul 1, 2026, 1:46 PM
ईरान में अपने पूर्व सुप्रीम लीडर और उनके परिवार के सदस्यों को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी है. 28 फरवरी की देर रात अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर की गई जॉइंट स्ट्राइक में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे. (image creation AI)
इंस्टाग्राम पेज imam khamenei hindi पर दी गई जानकारी के मुताबिक सामने आई खामेनेई की बेटी, बहू, दामाद और नवासी के ताबूत तैयार कर दिए गए हैं. इमाम अली ख़ामेनई, बेटी सय्यदा बुशरा ख़ामेनई, बहू ज़हरा हद्दाद आदिल, दामाद मिस्बाहुल हुदा कनी और नवासी ज़हरा मोहम्मदी के तैयार ताबूतों की तस्वीर इस पेज पर शेयर की गई है. ( ALL IMAGES- imam khamenei hindi INSTA)
इन ताबूतों को अहल-ए-बैत (अ) के दरगाहों की तरफ से भेजे गए ख़ास ग़िलाफ़ों से ढका गया है, खामेनेई के ताबूत पर दुआ लिखी है, (“صلى الله عليك يا أبا عبد الله”) इसका मतलब है अल्लाह की रहमत हो आप पर, अए अबा अब्दिल्लाह इमाम हुसैन.
अन्य ताबूत पर लिखा है (“صلى الله عليك يا رقية”) इसका मतलब है- अल्लाह की रहमत हो आप पर, अए सय्यदा रुक़य्या (स), इमाम हुसैन (अ) की शहीदा बेटी. और “وعلى علي بن الحسين” और अली इब्नुल हुसैन (अ) पर भी के अल्फ़ाज़ दर्ज किए गए हैं. (फोटो खामेनेई के दामाद)
पुष्टि की गई है कि अभी तक डेड बॉडीज को इन ताबूतों में नहीं रखा गया है. सय्यद अली ख़ामेनई (र) के जनाज़े में तक़रीबन 3 करोड़ 50 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है.
3 से 6 जुलाई तक तेहरान में जनाज़ों के विदाई प्रोग्राम. 7 जुलाई को शहर क़ुम में मरकज़ी जुलूस-ए-जनाज़ा. 8 जुलाई को जनाज़ों को इराक़ के शहर नजफ़, कर्बला, काज़मैन और समर्रा ले जाया जाएगा.9 जुलाई को शहर मशहद में आख़िरी जुलूस-ए-जनाज़ा और दफ़्न होगा.
जनाज़े में तक़रीबन 3 करोड़ 50 लाख लोगों के शामिल होने का संभावना है. imam khamenei hindi पर दी गई जानकारी में लिखा है अंदाज़ों के मुताबिक़ ईरान की कुल आबादी का 30 से 35 फ़ीसद इन मरासिम में शामिल होगा. तेहरान में 60 लाख से 1 करोड़ 70 लाख, क़ुम में 30 से 50 लाख और मशहद में 35 से 80 लाख लोगों की शिरकत हो सकती है. वहीं इराक़ से आने वाले ज़ायरीन की तादाद 20 लाख से ज़्यादा होने का अंदाज़ा है. (फोटो- खोमेनेई की नवासी)
तक़रीबन 20 लाख गाड़ियां तेहरान पहुंचेंगी, जिनमें से 19 लाख गाड़ियां तेहरान में दाख़िल होंगी. इनमें 30 फ़ीसद गाड़ियां अलबुर्ज़ और करज एक्सप्रेस-वे, 16 फ़ीसद परदीस एक्सप्रेस-वे और 13 फ़ीसद तेहरान-क़ुम एक्सप्रेस-वे से आएंगी. तक़रीबन साढ़े 4 लाख गाड़ियां क़ुम पहुंचेंगी, जबकि 13 से 14 लाख गाड़ियों का मशहद आना-जाना होने का अंदाज़ा है. (image- ians)
ज़ायरीन के लिए 1 लाख 65 हज़ार पार्किंग लॉट्स तय किए गए हैं. मेहमानों के ठहरने के लिए 10,000 स्कूल, 300 मज़ार और मस्जिदें खोली जाएंगी. इन इंतिज़ाम में पूरे ईरान से 1,00,000 अंजुमनें और कमेटियां अपनी सेवा देंगी. (image- ians)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News