सोना आयात लाइसेंस की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ी – Live Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत-यूएई मुक्त व्यापार समझौते के तहत सोना आयात करने के लिए शुल्क दर कोटा के लिए अधिकृत आयातकों को जारी लाइसेंस का इस्तेमाल करने के लिए 30 सितंबर तक का और समय दिया है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मई, 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) लागू किया था। इस समझौते के तहत, भारत ने शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) के तहत एक प्रतिशत शुल्क या शूल्क छूट के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सालाना 200 टन तक सोना आयात करने पर सहमति जताई थी.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, टीआरक्यू मंजूरी के इस स्वत: समयविस्तार का लाभ उठाने के लिए किसी अलग आवेदन, कंपोजिशन शुल्क, संशोधन की जरूरत नहीं है।

यूएई से सोने का आयात वित्त वर्ष 2024-25 में 16.83 अरब डॉलर से नौ प्रतिशत घटकर 2025-26 में 15.4 अरब डॉलर रह गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 7.64 अरब डॉलर, 2021-22 में 3.08 अरब डॉलर और 2020-21 में 5.9 अरब डॉलर था। पिछले वित्त वर्ष में भारत का कुल सोने का आयात लगभग 72 अरब डॉलर का हुआ था, जो 2024-25 के 58 अरब डॉलर से 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News