30 हजार आवेदनों के बाद अब मेरिट का इंतजार – Live Hindustan

गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रों की निगाहें पहली मेरिट सूची पर टिक गई हैं। इस बार जिले के सरकारी कॉलेजों में करीब 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय और सेक्टर 14 स्थित महिला कॉलेज में देखने को मिली है। अब 6 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 8 जुलाई को मेरिट सूची के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, जबकि 9 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची और 10 जुलाई को अंतिम पहली मेरिट सूची जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की प्रवेश समय-सारिणी के अनुसार प्रोविजनल सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद बची सीटों के लिए दूसरा चरण और अंत में फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी。

जिले के सरकारी कॉलेजों में इस बार भी सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा शहर के बड़े कॉलेजों में देखने को मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 1430 सीटों के मुकाबले 9464 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 3120 सीटों के लिए 8990 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हेलीमंडी राजकीय महाविद्यालय में 660 सीटों पर 774 आवेदन आए हैं। अन्य कॉलेजों की बात करें तो सोहना-पटौदी राजकीय महाविद्यालय में 240 सीटों के लिए 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रिठौज राजकीय महाविद्यालय में 240 सीटों पर 259 आवेदन आए हैं। सुल्तानपुर राजकीय महाविद्यालय में 320 सीटों के लिए 572 आवेदन दर्ज किए गए हैं। वहीं मानेसर राजकीय महाविद्यालय में 440 सीटों के मुकाबले 480 आवेदन पहुंचे हैं। सेक्टर-52 राजकीय महाविद्यालय में 440 सीटों के लिए 299 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज और सिधरावली कॉलेज मिलाकर इन 10 सरकारी कॉलेजों में 10 हजार सीटों के लिए 30 हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के प्रवेश समन्वयक संजय कतियाल ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य तय समय के अनुसार चल रहा है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से अपने लॉगिन और प्रवेश पोर्टल पर नजर रखनी चाहिए ताकि किसी भी सूचना या आपत्ति के निस्तारण का अवसर न छूटे। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की नोडल अधिकारी सोनिका ने कहा कि अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण पत्र समय पर सत्यापित करा लें। मेरिट सूची पूरी तरह पात्रता और अंकों के आधार पर तैयार होगी, इसलिए किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराना जरूरी है। राजकीय महाविद्यालय हेलीमंडी के प्रवेश नोडल अधिकारी अशोक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में चयन नहीं हो पाएगा, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। दूसरी मेरिट सूची और फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से भी खाली सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा।

– 6 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी।

– 9 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

– 10 जुलाई को पहली अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।

– 11 से 15 जुलाई को पहली मेरिट में चयनित विद्यार्थियों की फीस जमा होगी।

– 16 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

– 17 जुलाई को दूसरी अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।

– 18 से 22 जुलाई दूसरी मेरिट के चयनित विद्यार्थियों की फीस जमा होगी।

– 23 जुलाई को बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी।

– 24 जुलाई को प्रवेश पोर्टल दोबारा खुलेगा, नए पंजीकरण व आवेदन संपादन का अवसर मिलेगा।

– 25 से 31 जुलाई को लेट फीस के साथ बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News