अब 450 अंकों की होगी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी परीक्षा – Live Hindustan

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265 पदों और श्रम विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के सात कुल 272 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में संशोधन किया है। आठ अप्रैल को जारी परीक्षा योजना में दो घंटे की परीक्षा में एक-एक अंक के 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले एक प्रश्नपत्र का प्रावधान था। पहले भाग में सामान्य अध्ययन के 30, जबकि दूसरे भाग में चिकित्सा अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय से 120 प्रश्न निर्धारित थे। बुधवार को जारी संशोधित परीक्षा योजना के अनुसार 150 वस्तुनिष्ठ प्रकारक बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले प्रश्नपत्र के प्रत्येक प्रश्न पर अब तीन अंक मिलेंगे।

पहले परीक्षा 150 अंकों को होनी थी, लेकिन अब 450 अंकों का पेपर होगा। इसके अलावा एक अहम बदलाव किया गया है कि सामान्य अध्ययन के प्रश्नों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। चिकित्सा अधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय से अब केवल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित तीन अंकों का 1/3 (1 अंक) दंड के रूप में काटा जाएगा। आयोग की अनु सचिव सुनीता गौतम के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए निर्धारित अंक 50 (पचास) है। स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर को कराई जाएगी।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News