Feedback
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एलिवेटेड रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा की ओर जा रही एक चलती कार के केबिन में अचानक जहरीला कोबरा दिखाई दिया. कार के अंदर फन फैलाकर बैठे सांप को देखते ही महिला चालक के होश उड़ गए. हालांकि उन्होंने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया और बाहर निकलकर ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया.
दरअसल, राजनगर एक्सटेंशन निवासी मीनाक्षी शर्मा बुधवार सुबह अपनी कार से कार्यालय जाने के लिए निकली थीं. नोएडा जाते समय इंदिरापुरम क्षेत्र की एलिवेटेड रोड पर अचानक उनकी नजर कार के अंदर मौजूद कोबरा पर पड़ी. सांप को देखकर वह घबरा गईं, लेकिन संयम बनाए रखते हुए कार को सड़क किनारे रोककर इंजन बंद कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल आईं.
कुछ दूरी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पहले ट्रैफिक को सुचारु कराया.
इसके बाद सावधानीपूर्वक कार के अंदर मौजूद कोबरा को बाहर निकालकर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर लिया. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. देखें VIDEO:-
बताया जा रहा है कि कोबरा आकार में छोटा था, लेकिन जहरीला होने के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता था. प्रारंभिक आशंका है कि सांप पहले से ही किसी तरह कार में घुस गया था और रास्ते में महिला की नजर उस पर पड़ी. यदि समय रहते सांप दिखाई नहीं देता, तो चलती कार में बड़ा हादसा हो सकता था.
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. महिला चालक की सूझबूझ और ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू