क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली टी20 में जगह… क्या इन खिलाड़ियों के रहते कटा पत्ता? जानिए वजह – India.Com

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला द रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले जिस नाम की खूब चर्चा हुई वो थे – वैभव सूर्यवंशी. बता दें कि इस स्टार खिलाड़ी को टी20 सीरीज के पहले मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और वैभव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा.

टॉस जीतने के बाद, श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि विकेट पर अच्छी घास दिख रही है, लेकिन टीम का इरादा साफ और मजबूत है. अय्यर ने यह भी बताया कि आयरलैंड सीरीज अब पीछे छूट चुकी है और ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव है. भारत ने इस मुकाबले में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया गया, जिसकी वजह से वैभव के लिए जगह नहीं बन सकी.

कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए वैभव सूर्यवंशी के लिए तुरंत जगह बनाना आसान नहीं होगा. उनका मानना था कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले से मजबूत दावेदारी रखते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि संजू हाल के बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं करेगा.

भले ही वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा और अब टीम में शामिल होना ही उनके लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. आने वाले मुकाबलों में उन्हें मौका मिल सकता है. फैंस की नजर अब अगले मैच पर टिक गई है कि क्या वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू देखने को मिलेगा.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News