Mohoba News: चरखारी (महोबा), संवाददाता। पुलिस चौकी गौरहारी में युवक को बंद कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक पुलिस बर्बरता की कहानी बता रहा है। उसने कहा-रिश्वत ने देने पर मुझे चौकी में उल्टा लटकाकर पीटा गया.. अगर न्याय न मिला तो मैं अपने परिवार के साथ जान दे दूंगा। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिकायती पत्र और वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ को जांच सौंपी गई है।गौरहारी चौकी के भटेवराकलां निवासी घासीराम ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 27 जून को उसके भाई नरसिंह का सरिया मकान निर्माण के लिए सड़क पर पड़ा था।
इस पर गांव के वृंदावन की पत्नी रामरती ने गाली गलौज की। मना करने पर लड़ाई-झगड़ा किया और चौकी गौरहारी में शिकायत कर दी। 29 जून को चौकी इंचार्ज कुछ सिपाहियों के साथ आए और बेटे भारत और भाई नरसिंह को ले गए। जहां दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला और चार सिपाहियों ने बेटे भारत को चौकी में उलटा लटकाकर बर्बरता पूर्वक पिटाई की। बुधवार को चौकी पुलिस की बर्बरता पूर्वक पिटाई से आहत पीड़ित भारत सिंह ने एक वीडियो वायरल किया। दो मिनट 53 सेकेंड के वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा की गई पिटाई के निशान दिखाते हुए पीड़ित ने कहा कि चौकी में ले जाकर चार सिपाहियों ने चौकी प्रभारी के साथ उल्टा लटकाकर मारपीट की। हाथ पैर में इसके निशान हैं। मारपीट की वजह से वह भोजन तक नहीं कर पा रहा है। उसने कहा कि अगर मैं दोषी हूं तो फांसी दे दी जाए। निर्दोष हूं तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्महत्या कर लूंगा। बच्चों को भी मार दूंगा। शिकायत पर एसपी शशांक सिंह ने चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच सीओ को सौंपी है। मारपीट में आरोपित अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play