BYD की कार खरीदने के लिए ज्‍यादा ढीली करनी होगी जेब; कौन सी गाड़ी हुई सबसे महंगी? – Jagran

इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। किस गाड़ी …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। वाहन निर्माता की ओर से किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बीवाईडी की ओर से कारों की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी गई है। निर्माता ने पहले ही मई में जानकारी दी थी कि वह जुलाई से अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है।
बीवाईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कीमत में 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू कर दी गई है।
निर्माता की ओर से भारत में चार कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें BYD Atto3, eMax7, Seal और Sealion7 जैसी इलेक्‍ट्रिक कारें शामिल हैं। इन सभी के कुछ वेरिएंट्स की कीमत को ही बढ़ाया गया है। निर्माता ने जिन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है, उनकी पूरी जानकारी नहीं दी है।
निर्माता की ओर से बताया गया है कि विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में लगातार बदलाव के कारण इस बढ़ोतरी को किया जा रहा है। इसकी जानकारी बीवाईडी की ओर से मई में ही दे दी गई थी।
बीवाईडी की ओर से पहले भी अपनी एसयूवी सीलॉयन 7 की कीमतों में जनवरी 2026 में बढ़ोतरी की जा चुकी है। तब भी निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की कीमत में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत में हुई थी। इसके बाकी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में तब बढ़ोतरी नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News