Jhansi News: वायरल वीडियो : झांसी में चांदी के सिक्के खोदने उमड़ा गांव – Live Hindustan

Jhansi News: चिरगांव (झांसी)। चिरगांव कस्बे में जैन मंदिर के सामने एक मकान की खुदाई के दौरान कथित रूप से चांदी के पुराने सिक्के मिलने की सूचना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग मिट्टी में सिक्कों की तलाश करने लगे। ग्रामीणों के मिट्टी खोदकर चांदी के सिक्के निकालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。
जानकारी के अनुसार, जैन मंदिर के सामने स्थित एक मकान में जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा है। खुदाई से निकली मिट्टी को महाकालेश्वर मंदिर के पास से होते हुए तालापुरा स्थित तालाब के पास डाला जा रहा था। बताया जाता है कि उसी मिट्टी में खेल रही एक छोटी बच्ची को चांदी का एक सिक्का मिला। बच्ची द्वारा यह बात घर पर बताने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मिट्टी की जांच करने लगे। इसी दौरान अन्य लोगों को भी कुछ पुराने चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आई। यह खबर पूरे चिरगांव कस्बे में तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग मिट्टी को खंगालकर पुराने सिक्कों की तलाश करते दिखाई दिए। कुछ देर के लिए वहां मेले जैसा माहौल बन गया।
हालांकि, सिक्कों की संख्या, उनकी प्रामाणिकता और वे किस काल के हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिली हैं, तो उनकी जांच संबंधित विभाग द्वारा कराई जा सकती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News