मुजफ्फरपुर नगर निगम, कांटी और माधोपुर के पास के गांवों के कायाकल्प की तैयारी, 20 साल का बनेगा मास्टर प्लान – master plan expansion 274 villages satellite township bihar hindi news today – Jagran

Bihar Nagar Vikas Notification: मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार कर 20 वर्षों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। यह योजना अनियोजित निर्माण …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut Greenfield Satellite Township: बिहार कैबिनेट की मंजूरी और नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र (Planning Area) के विस्तार और इसके मास्टर प्लान बनाने की कवायद तेज हो गई है। 
अगले 20 वर्षों की संभावित आबादी और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर इस पूरे क्षेत्र का वैज्ञानिक तरीके से कायाकल्प किया जाएगा।
विभाग ने मेरठ की नामचीन एजेंसी ‘टेकमेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ को इस महात्वाकांक्षी मास्टर प्लान को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। 
muzaffarpur aayojna kshetra 1
इस मास्टर प्लान के लागू होने से शहर और ग्रामीण इलाकों में होने वाले अवैध और अनियोजित निर्माण पर पूरी तरह रोक लग सकेगी। मास्टर प्लान के तहत विस्तारित 428 वर्ग किलोमीटर के दायरे में बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति, सीवरेज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रीन जोन और ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया जाएगा।
इसके साथ ही इस क्षेत्र के तहत आने वाली ‘तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप’ के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी, जिससे मुख्य शहर पर आबादी का दबाव काफी कम हो जाएगा। 
नए विस्तार के बाद मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। पहले यह दायरा सिर्फ 265.71 वर्ग किलोमीटर तक सीमित था, जिसमें अब 162.58 वर्ग किलोमीटर का नया इलाका जोड़ा गया है।
विस्तारित मास्टर प्लान के तहत मुजफ्फरपुर जिले के 6 अलग-अलग प्रखंडों (कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक) के कुल 274 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा मुशहरी प्रखंड का है: 
मुशहरी ब्लॉक: 116 राजस्व ग्राम
कांटी ब्लॉक: 59 राजस्व ग्राम
मड़वन ब्लॉक: 44 राजस्व ग्राम
कुढ़नी ब्लॉक: 32 राजस्व ग्राम
मीनापुर ब्लॉक: 12 राजस्व ग्राम
बोचहां ब्लॉक: 11 राजस्व ग्राम
मास्टर प्लान को धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने आयोजना क्षेत्र की चौहद्दी (Border Limits) भी स्पष्ट कर दी है: 
उत्तर दिशा: मिर्जापुर, पटियासा, हलीमचक, युसुफपुर, सादुल्लाहपुर, झपहां, जमालाबाद, मुस्तफापुर, सलेमपुर डाब, राघोपुर, चनपरणा, रायपुरा उर्फ शाहपुर लक्ष्मण, विशुनपुर केसो से होते हुए खरिका उर्फ भेलदपुर तक।
दक्षिण दिशा: नारायणपुर, मनिका हरिकेशुन, मानवी, समापुर, चक अलाहदाद, चैनपुर, बर्रा बाजिद, मधुपुर, चक मेहसी, माधोपुर सुस्ता, काफेन दरिया छपरा, सकरी सरैया, तेलिया उर्फ बेकूपुर, इनायतपुर, छजन हरिशंकर, सिरसिया से होते हुए मड़वन खुर्द तक।
पूर्व दिशा: सिंघा उर्फ मढ़ैया फखरपुर, हमीदपुर, बहादुरपुर, पीर मोहम्मदपुर, नन्दु चक, मझौली उर्फ रसलपुर, मनिका हरिकेशुन, मानसी, नवादा से लेकर नारायणपुर तक।
पश्चिम दिशा: पिपराहन असली, छौरी छपरा, भेरिया, पोखरैरा, कुशी उर्फ हरपुर भेरिहारी, हरसारपुर, रेपुराही, रसूलपुर करियत, रोशनपुर, हरचंदा एवं रोकमा से होते हुए बढ़ही तक।
इस विस्तृत योजना के जरिए आसपास की उन पंचायतों और ग्रामीण इलाकों को मुख्य शहरी विकास से एकीकृत किया जा रहा है, जहां तेजी से शहरीकरण फैल रहा था लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। अब नए मास्टर प्लान से पूरे क्षेत्र का संतुलित विकास संभव होगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News