पश्चिम एशिया जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वेस्य एशिया के सभी डिस्टिनेशन के लिए सर्विस शुरू कर दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार ( 2 जुलाई ) को घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों से रोक दी गई पश्चिम एशिया की अपनी सभी उड़ानें पूरी तरह बहाल कर दी है। इसमें ओमान के सलालाह और कुवैत भी शामिल हैं। एयरलाइन की इस बहाली से खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय प्रवासी कामगारों, खासकर केरल और कर्नाटक के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोझिकोड-सलालाह मार्ग पर उड़ानें 2 जुलाई से फिर से शुरू हो जाएंगी। कोझिकोड-कुवैत सेवाएं 3 जुलाई से बहाल होंगी, जबकि बेंगलुरु-कुवैत उड़ानें 4 जुलाई से संचालित की जाएंगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि शुरुआती दिनों में उड़ानों की संख्या सीमित रहेगी, जिसे बाद में धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।
इसमें आगे बताया कि इस बहाली के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस अब ओमान के दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों ( मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और सलालाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) से नियमित परिचालन कर रही है। एयरलाइन वर्तमान में मस्कट से भारत के सात विभिन्न गंतव्यों के लिए सप्ताह में लगभग 40 उड़ानें संचालित करती है। कुवैत जाने-आने वाली सभी उड़ानें कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 4 से संचालित होंगी।
इस बीच, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानें 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। इन उड़ानों की बुकिंग पहले ही एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर खुल चुकी है। इस नई सेवा के शुरू होने के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस महाराष्ट्र के इस नए हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।
बता दें कि 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से जोरदार वार-पलटवार किया था, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के ऊपर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन उड़ानों को निलंबित कर दिया था, जो अब एक बार फिर शुरू हो गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play