Etah News: जिले के किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन काफी सख्त है। गुरुवार को जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारियों ने खाद के गोदामों पर औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सदर क्षेत्र में एसडीएम श्वेता सिंह, अलीगंज में एसडीएम जगमोहन गुप्ता तथा जलेसर में एसडीएम पीयूष रावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान खाद के उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख, कैश मेमो, पॉश मशीन, लाइसेंस, मूल्य सूची एवं अन्य अभिलेखों का गहनता के साथ सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दो नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।वहीं
एक खाद विक्रेता के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अलीगंज में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, सदर क्षेत्र में उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार ने, वहीं जलेसर में अन्य कृषि विभाग के अधिकारियों ने संबंधित एसडीएम के साथ खाद प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया। सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से की जाएगी। किसानों को केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play