Deogarh News: सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो वायरल होने के मामले की जांच को लेकर साइबर डीएसपी कैलाश कुमार महतो गुरुवार को कुंडा थाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला, उसके पति तथा अन्य संबंधित लोगों से मामले की जानकारी ली। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।
सूत्रों के अनुसार पीड़िता कुंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व किसी विवाद के बाद अज्ञात व्यक्ति ने महिला की अश्लील तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने कुंडा और साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
उसी शिकायत के आलोक में साइबर डीएसपी गुरुवार अपराह्न करीब चार बजे कुंडा थाना पहुंचे और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला व पति से पूछताछ कर घटना से संबंधित तथ्य जुटाए। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस पूरे मामले की तकनीकी व कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play