Feedback
देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम की यात्रा की. यहां पहुंचने के बाद वे पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए. इस दौरान वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ पूजा में शामिल हुए. एक वीडियो में अनंत को धीरेंद्र शास्त्री के साथ हाथ में गदा थामे हुए भी देखा गया.
धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी माने जाते हैं, जो ‘बागेश्वर धाम महाराज’ के नाम से प्रसिद्ध हैं. वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं.
VIDEO | Chhatarpur, Madhya Pradesh: Reliance Industries Executive Director, Anant Ambani visits Bageshwar Dham, offers prayers. pic.twitter.com/2R3ukQgHmn
बता दें, कुछ दिन पहले अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए थे. इस दौरान उन्होंने वहां की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए अपने केश भी दान किए. तिरुमला में केश दान को धार्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाता है. अनंत की इस यात्रा और केश दान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई.
जानें क्यों करते हैं केश दान?
तिरुमला में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. यहां बड़ी संख्या में भक्त अपने बाल भी दान करते हैं.
श्रद्धालु केश दान को भगवान के प्रति श्रद्धा, समर्पण, कृतज्ञता और विनम्रता का प्रतीक मानते है. कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर या किसी विशेष संकल्प के तहत भी अपने बाल अर्पित करते हैं. तिरुमला में केश दान की यह परंपरा हजारों साल पुरानी मानी जाती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू