Chatra News: मानसिक स्वास्थ्य पर जागरुकता शिविर आयोजित – Live Hindustan

Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हाहे में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण से जुड़ा होता है। जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य आवश्यक है, उसी प्रकार मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी सुखी एवं संतुलित जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

खराब मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों पर पड़ता है। ग्रामीणों को तनाव से दूर रहने, नियमित व्यायाम करने, योग एवं ध्यान अपनाने, पर्याप्त नींद लेने तथा अपनी समस्याओं को परिवार और मित्रों के साथ साझा करने की सलाह दी गई। साथ ही पौष्टिक एवं संतुलित आहार जैसे फल, दाल, हरी सब्जियां, बिना प्रसंस्कृत अनाज, जैतून का तेल तथा मछली का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया। शिविर में यह भी बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना किसी विकल्प का नहीं, बल्कि एक खुशहाल, स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर भारत सरकार की राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 पर 24 घंटे नि:शुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News