काशी विश्वनाथ मंदिर में PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी – AajTak

Feedback
धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं.
राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. सूत्रों के मुताबिक, बंदूक से छूटी गोली के छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को जा लगे, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.
 
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News