एसएसबी ने अवैध सागवान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर पांच तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग को सौंपा – Dainik Bhaskar

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर वन संपदा की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। बीओपी भगवानपुर की टीम ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागवान की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बीओपी भगवानपुर की टीम ने ग्राम विष्णुपुर विश्राम के पास, सीमा स्तंभ संख्या 594/3 से लगभग 10 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित एक बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रॉली में बिना किसी वैध परमिट के 28 बोटा सागवान की लकड़ी लदी मिली।
मौके पर चालक सहित पांच लोग मौजूद थे। पूछताछ के दौरान कोई भी व्यक्ति लकड़ी के कटान अथवा परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसएसबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और लकड़ी को जब्त कर सभी को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि लकड़ी के इस कारोबार का संबंध पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हई निवासी एक ठेकेदार से है। यह ठेकेदार सागवान की लकड़ी का क्रय-विक्रय कर उसे फर्नीचर निर्माण के लिए बहराइच, लखीमपुर समेत अन्य जनपदों के कारोबारियों तक पहुंचाता था। इस संबंध में जांच जारी है और वन विभाग मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल कर रहा है।
कार्रवाई के दौरान 28 बोटा सागवान की लकड़ी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली (पंजीकरण संख्या UP55D-7376) जब्त की गई। एसएसबी ने सभी आरोपियों एवं जब्त सामग्री को वन विभाग की भाभर रेंज के सुपुर्द कर दिया है, जहां वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, वन अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News