पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 630 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की है। इस दौरान एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पां
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4:50 बजे इंटेलिजेंस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 71वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी की एफ कंपनी, बीओपी अगरवा की टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 359/10 से लगभग 150 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर अगरवा गांव के समीप विशेष नाकेबंदी की। जांच के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में उसकी पहचान ध्यान राय (57 वर्ष), निवासी अगरवा गांव, पोस्ट बिजबनी, थाना जितना, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। उसके कब्जे से 14 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम खाद थी, जिसकी कुल मात्रा 630 किलोग्राम है। इसके अलावा मौके से पांच साइकिलें भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यूरिया की खेप भारत के अगरवा गांव से नेपाल के झवानी क्षेत्र में अवैध रूप से भेजी जा रही थी। एसएसबी ने जब्त यूरिया, साइकिलों और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा पर निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है तथा भविष्य में भी तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.