Feedback
भारत सरकार ने एक बार फिर से टेलीग्राम को नोटिस भेजा है, जिसमें सरकार ने बड़े लेवल होने वाली पायरेसी को लेकर जवाब में मांगा है. इस प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से फिल्म, वेब सीरीज की पायरेसी हो रही है. यह जानकारी एएनआई ने दी है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी (OTT) कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए. सरकार ने टेलीग्राम से 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
सरकार का कहना है कि यह कदम भारत की क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, ब्रॉडकास्टर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्म प्रोड्यूसर्स डिस्ट्रिब्यूटर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाए गए हैं.
पायरेसी क्या है?
पायरेसी, असल में किसी कॉपीराइट वाले कंटेंट को कॉपी करना होता है, जिसमें उसके मालिक की इजाजत के बिना किया गया हो. नई फिल्म, वेब सीरीज आदि को उसके मालिक या कंपनी की परमिशन के बिना कॉपी करना, डाउनलोड करना, शेयर करना, बेचना या इस्तेमाल करना है. यह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन माना जाता है. पायरेसी की वजह से कंटेंट बनाने वाली कंपनी, कलाकारों और निर्माताओं को आर्थिक नुकसान होता है.
ये स्टोरी अभी अपडेट हो रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू