वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बाद किया एक बड़ा वादा, बोले- मैं हमेशा अपनी टीम के लिए… – Live Hindustan

वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक डेब्यू करने के बाद फैंस और सीनियर्स से मिले मैसेज से गदगद हैं। उन्होंने एक बड़ा वादा किया है। सूर्यवंशी ने कहा कि वह हर बार भारतीय टीम को अपना बेस्ट देंगे। सूर्यवंशी को भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला था। यह मुकाबला मैनचेस्टर में आयोजित हुआ, जहां भारत को 190/7 का स्कोर खड़ा करने के बावजूद चार विकेट से हार मिली। सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए भारत की ओर से इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया, ”सभी के मैसेज से बहुत खुश हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स का लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर बहुत आभारी हूं। मैं हमेशा अपनी टीम के लिए हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। हर चीज के लिए आप सभी का धन्यवाद।” सूर्यवंशी ने भले ही डेब्यू करते ही इतिहास रचा लेकिन बल्ले से कोई खास धमाल नहीं मचा पाए। युवा सनसनी ने 10 गेंदों का सामना करने के बाद महज 14 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के लगाए।
सूर्यवंशी डेब्यू मैच में बड़ी पारी खेलने में रहे लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर उनके खेल को आंखों का सुकून करार दिया। अय्यर ने मैच के बाद कहा, ”उसका रवैया बिल्कुल बेखौफ है। उसे बल्लेबाजी करते देखना शानदार अनुभव है। पिछले कुछ महीनों में उसने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उसी आत्मविश्वास के साथ उसने इस स्तर पर भी खुद को साबित किया। उसका खेल आंखों को सुकून देने वाला है।” बता दें कि सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की जगह शामिल किया था। सैमसन आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में एक मैच फ्लॉप रहे थे। वहीं, अय्यर ने 17वें ओवर में 29 रन लुटाने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह सीखकर और मजबूत होकर वापसी करेगा। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। पहला मैच बारिश में धुल गया था। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाना है।
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News