लुधियाना में कार ड्राइवर ने महिला को कुचला LIVE Video: आरोपी 12वीं का है स्टूडेंट, पिता ने फ्रंट शीशा बदलवा… – Dainik Bhaskar

लुधियाना में 3 जुलाई शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। महिला को टक्कर मारने के बाद टायर भी सिर पर चढ़ा दिया था। महिला के शरीर की हड्डियां तक टूट गई।
गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट की लाइव वीडियो अब सामने आई है। एक्सीडेंट करने वाले युवक 12वीं पास है उसे पुलिस ने अब्दूल्लापुर बस्ती से काबू किया है।
राजस्थान से हुई कार बरामद
पुलिस को कार राजस्थान से बरामद हुई है। युवक ने रील बनाने के चक्कर में मार्निंग वाक कर रही महिलाओं को कुचल दिया था। कार ने टक्कर के बाद दोनों महिलाओं काफी दूर जाकर गिरी लेकिन एक महिला हरप्रीत गाड़ी के नीचे आ गई। हरप्रीत को कार ड्राइवर टायर के नीचे घसीटता ले गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी मुताबिक आरोपी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। मृतक हरप्रीत के भतीजे दीप ने बताया कि उसकी बुआ हरप्रीत को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उन्होंने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस भी जांच में लगी लेकिन वह खुद भी निजी तौर पर मामले की जांच करवा रहे थे।
8 जगह बिकी है कार
उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि स्विफ्ट डिजायर कार 7 बार पहले बिक चुकी है। इस बार ये 8वां मालिक है। गाड़ी ने कई टोल पार किए। जब गाड़ी के फास्ट टेग चैक करवाए तो पता चला कि गाड़ी राजस्थान पहुंच चुकी है। आरोपी का पिता ने गाड़ी के फ्रंट शीशे को दुगरी की एक दुकान से बदलवाया और सबूत मिटाए।
अब जानिए क्या है पूरा मामला…
सहेली साथ सैर पर निकली थी महिलाः मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह 6 बजे हरप्रीत कौर (53) अपनी सहेली प्रीति (50) के साथ सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं।
स्विफ्ट डिजायर से टक्कर मारीः इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (Pb10GD8007) आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
10 मीटर तक महिला को ड्राइवर ने घसीटाः महिला के गिरने के बाद भी कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और उसके ऊपर से भगाने की कोशिश की। महिला के सिर के ऊपर ही टायर गुजारकर उसने 10 मीटर तक घसीटा।
महिला मृत घोषित, सहेली का इलाज जारीः लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है।
कारोबारी की पत्नी थी, बेटी की हाल में शादी हुई
मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News