AUS W vs ENG W Final Live Streaming: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज कितने बजे शुरू होगा, जानें कहां और कैसे देखें लाइव – Live Hindustan

AUS W vs ENG W Final Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 5 जुलाई को खेला जाना है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने 7वें टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम 17 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। इंग्लैंड ने पहला और आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में जीता था, इसके बाद कई मौकों पर टीम ट्रॉफी के नजदीक पहुंची, मगर दूसरा खिताब नहीं जीत पाई। आईए एक नजर ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्सेस इंग्लैंड वुमेंस फाइनल से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। आज किसी एक टीम की विनिंग स्ट्रीक के साथ उनका दिल भी टूटेगा। वहीं दूसरी टीम विजय अभियान जारी रखते हुए ट्रॉफी उठाएगी।
How To Watch Australia vs England Womens T20 World Cup LIVE Match
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 5 जुलाई को शुरू होगा।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां खेला जा रहा है?
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
आप भारत में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टीवी पर कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।
आप भारत में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पेज और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (विकेट कीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, सोफिया डंकले, इस्सी वोंग, लॉरेन फाइलर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News