विवाहिता ने मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई – Live Hindustan

रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शांति नगर, चटकपुर निवासी अनीशा कुमारी ने अपने सास, ससुर और देवर पर लगातार मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शनिवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनीशा ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को ईश्वर पंडित से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही सास उर्मिला देवी, ससुर डमरचंद पंडित और देवर दीपक पंडित मारपीट करने लगे। उनका आरोप है कि शादी में मिले रुपये और गहने सास ने देवर को दे दिए।

वर्ष 2023 में बेटी के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि देवर कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

अनीशा ने बताया कि इस मामले में पहले भी रातू थाना और रांची महिला थाना में शिकायत की गई थी, जिसक ेबाद समझौता कराया गया था। उनका आरोप है कि देवर की शादी के करीब 20 दिन बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे सास, ससुर और देवर ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने रातू थाना और महिला थाना को फोन कर मदद मांग, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इधर, रातू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News