PoK में बवाल…भारत से मदद की मांग; इधर पाकिस्तान की ब्यूटी क्रीम पर इंडिया ने लगाया बैन; टॉप-5 – Live Hindustan

Top News Today: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में इन दिनों हालात पूरी तरह बेकाबू हैं। सरकारी दमन, 600 से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और प्रमुख नेता शौकत नवाज मीर की नजरबंदी के बाद ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ ने पाकिस्तान के खिलाफ खुला विद्रोह कर दिया है। आंदोलनकारियों ने भारत की ओर हाथ बढ़ाते हुए सीधे अपील की है कि LOC तोड़ दो, हमें आपकी जरूरत है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ नाम से बिक रही पाकिस्तानी गोरा बनाने वाली क्रीम में अत्यधिक मात्रा में मरकरी और शीशा पाए जाने के बाद उसे पूरे देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। सरकार की दमनकारी नीतियों और 600 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी के विरोध में पूरे क्षेत्र में पाकिस्तान विरोधी विद्रोह भड़क उठा है। आंदोलन के प्रमुख चेहरे शौकत नवाज मीर की नजरबंदी के बाद ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) ने इस्लामाबाद को सीधी चुनौती देते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलनकारी नेताओं ने भारत की ओर रुख करते हुए कश्मीर के इस पार से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर…
लाल सागर में समुद्री सुरक्षा एक बार फिर से खतरे में पड़ गई है। यमन के पश्चिमी तट के पास एक व्यावसायिक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। अभी तक किसी भी संगठन या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में किसी हताहत या बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी भारत सरकार को भारी पड़ी है। सेशेल्स के नए राष्ट्रपति के सम्मान समारोह को लेकर दिए गए उनके बयान पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। सरकारी सूत्रों ने ख्वाजा आसिफ की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातों पर बचकाने कमेंट करके समय बिता रहे हैं, जिनकी उन्हें बुनियादी समझ भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान की लोकप्रिय ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ अब भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। महाराष्ट्र के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की जांच में क्रीम में मरकरी और शीशा जैसे खतरनाक तत्व निर्धारित सीमा से कहीं अधिक पाए गए। नागपुर में इस क्रीम के इस्तेमाल से 18 महिलाओं को गंभीर किडनी संबंधी समस्याएं हुईं। इसके बाद पूरे महाराष्ट्र में इस क्रीम के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा गबन के आरोपों के बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIAA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान रथ यात्रा से लगभग 1400 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, लेकिन आज तक उस धन का कोई लेखा-जोखा जनता के सामने नहीं रखा गया। रशीदी ने चंपत राय को VHP से अलग दिखाने की कोशिश पर भी सवाल उठाए और कहा कि संगठन पर उठ रहे आरोपों से ध्यान हटाने की यह रणनीति हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News