Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। बिलासपुर रोड स्थित पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में लंबे समय से बने बिजली संकट को लेकर सोमवार को पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के दौरान औद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। उद्यमियों का आरोप है कि लगातार और बिना सूचना के बिजली कटौती से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित है। लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान और समय पर ऑर्डर पूरे नहीं होने की समस्या बनी है। सोमवार को पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के दौरान औद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा。
उद्यमियों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति अब उद्योगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। दिन में कई बार बिजली जाने से मशीनें अचानक बंद हो जाती हैं, उत्पादन रुक जाता है। उद्योगों में तैयार माल के साथ कच्चे माल को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना है। इसका सीधा असर उत्पादन लागत, समय पर सप्लाई, निर्यात ऑर्डर और हजारों श्रमिकों के रोजगार पर पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष समस्या रखने के बावजूद कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। उद्योग जगत को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
अंसल एपीआई इंडस्ट्रियल पार्क प्लॉट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कंवर सिंह जून ने बताया कि सोमवार को हड़ताल के दौरान पूरे औद्योगिक क्षेत्र का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। यह निर्णय किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन तक उद्योगों की पीड़ा और उनकी जायज मांग पहुंचाने के लिए लिया गया है। उद्योगों को केवल निर्बाध बिजली आपूर्ति चाहिए, ताकि उत्पादन बिना रुकावट चलता रहे। उद्योगों को लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play