देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है. राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है. इसी बीच ISRO के सैटेलाइट ने दो मजबूत मानसून सिस्टम की पहचान की है, जिनकी वजह से महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है. इन दोनों सिस्टम्स को मिलाकर ‘डबल मानसून अटैक’ जैसा असर देखने को मिल रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक एक सिस्टम अरब सागर में एक्टिव है, जो कोंकण और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. वहीं दूसरा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जो पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर राज्यों तक फैला हुआ है.
ये भी जरूर पढ़ें- दुनिया की पहली ‘फंगस-नकलची’ मकड़ी की खोज, जिसे देखकर वैज्ञानिक तक रह गए हैरान
वेदर एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों सिस्टम काफी ताकतवर हैं और इनसे बने बादलों की संरचना बेहद घनी और सक्रिय है. इसी वजह से इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र में खासकर मुंबई, कोंकण और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश का दौर चल सकता है. वहीं पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं.
बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत बाहर ना निकलने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिन दोनों राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि मानसून सिस्टम लगातार सक्रिय बना हुआ है. कुल मिलाकर, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि देश के दो बड़े हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और अगले कुछ दिन भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED