Hit enter to search or ESC to close.
Udaipur, July 5, 2026 | Udaipur Local News: उदयपुर नगर निगम द्वारा शहर के मध्य स्थित मुखर्जी चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्किंग व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।
इस नई व्यवस्था से सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, भडभूजा घाटी एवं मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में आने वाले ग्राहकों तथा आमजन को काफी सुविधा मिलने लगी है। शहरवासियों ने निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है। Udaipur Local News
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जनहित को ध्यान में रखते हुए मुखर्जी चौक सब्जी मंडी के मुख्य मार्ग पर बैठने वाले सभी सब्जी विक्रेताओं को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंडी परिसर के भीतर स्थानांतरित किया गया था। इससे मुख्य मार्ग पर होने वाली भीड़, यातायात अवरोध तथा वहां प्रतिदिन होने वाली अव्यवस्था में कमी आई है। अब मंडी के बाहर उपलब्ध हुए स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए नगर निगम ने अपने स्वयं के स्तर पर पार्किंग व्यवस्था प्रारंभ की है। Udaipur News in Hindi
आयुक्त ने कहा कि शहर को व्यवस्थित, सुगम एवं आमजन के लिए सुविधाजनक बनाना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। पार्किंग व्यवस्था शुरू होने से बाजार क्षेत्र में आने वाले वाहन अब व्यवस्थित रूप से खड़े हो सकेंगे, जिससे यातायात सुचारु रहेगा तथा स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को लाभ मिलेगा।
निगम ने निर्धारित किया न्यूनतम शुल्क
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार निगम द्वारा पार्किंग के लिए निर्धारित शुल्क भी न्यूनतम ही तय किया है। निगम द्वारा चार पहिया वाहन के लिए 10 रुपये प्रति घंटा तथा दोपहिया वाहन के लिए 5 रुपये प्रति घंटा शुल्क रखा गया है। यह व्यवस्था बाजार क्षेत्र में अनावश्यक वाहन खड़े होने पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगी। इस पूरी व्यवस्था हेतु निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। Udaipur Latest News
आयुक्त ने की शहरवासियों से अपील
शहरवासियों से अपील करते हुए निगम आयुक्त ने कहा कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आयुक्त ने सभी शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि नागरिकों के सहयोग से ऐसी व्यवस्थाएं भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जाएगी जिससे उदयपुर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित बन सके। Udaipur Municipality
पर्यटक भी आते है भीतरी शहर निहारने
अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में कई देशी एवं विदेशी पर्यटक भी ओल्ड सिटी पारंपरिक संस्कृति को देखने पहुंचते हैं। अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था एवं अव्यवस्थित बाजार को देखकर वे शहर की नकारात्मक छवि लेकर जाते हैं जिससे उदयपुर की साख में कमी आती है। अतः सभी शहरवासियों का यह दायित्व है कि शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने में निगम द्वारा की जा रही कवायद में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। Udaipur Nagar Nigam News in Hindi
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News
UdaipurTimes.com (UT) is an online-only ‘Local’ News website and Blog covering extensively the latest news and events in and around Udaipur primarily and also that of other districts in Southern Rajasthan, viz. Chittor, Bhilwara, Banswara, Dungarpur, Salumber, Pratapgarh, etc.. However, interesting, motivating, thought provoking and useful information from outside the city is also made available to our readers.
Read more!