Sitamarhi News: रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। राष्ट्रीय जनता दल का 30 वा स्थापना दिवस समारोह रविवार को एक निजी गार्डन, में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव जलालुद्दीन खान ने किया।
ज़ूम मीटिंग से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच रहने का आह्वान किया। पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय ने कहा कि सभी समाजवादी विचारधारा की पार्टियों को एक मंच पर आकर जनविरोधी एवं विभाजनकारी सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रभारी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देना होगा। उन्होंने पंचायत, प्रखंड एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
कार्यक्रम के समापन पर सुरसंड के पूर्व विधायक स्व नागेंद्र प्रसाद यादव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, रुन्नीसैदपुर के पूर्व प्रत्याशी चंदन यादव ,परिहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्मिता पूर्वे, वरीय नेता मनोज कुमार , बृजमोहन मंडल,पूर्व जिप अध्यक्ष इंद्राणी राय ,तारकेश्वर प्रसाद ,देवेंद्र यादव ,रामनाथ यादव, ललन भगत, आलमगीर, ललन प्रसाद, हरि ओम शरण नारायण , अहिराज शैलेंद्र भूषण ,दिलीप राय, वंदना कुमारी , श्वेता मिश्रा ,भरत महतो, महेंद्र राम, उमर सैफुल्लाह, सुनील कुमार ,अमर यादव ,रोशन यादव, गुलाम मुस्तफा, इफ्तिखार आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play