Bareily News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुआ स्थानांतरण आदेश का निस्तारण – Live Hindustan

Bareily News: सहायक अध्यापक मोहम्मद फहीम और सहायक अध्यापिका शशि गंगवार ने डीएम से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के स्पष्ट निर्देश व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद बीएसए ऑफिस ने उनके प्रकरण का महीनों बाद भी निस्तारण नहीं किया है। प्राथमिक विद्यालय कंजा पिपरथरा में सहायक अध्यापक मोहम्मद फहीम और प्राथमिक विद्यालय गोटिया पचपेड़ा में सहायक अध्यापिका शशि गंगवार ने बताया कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अंतर्गत उनका स्थानांतरण स्वीकृत किया जा चुका है। इसके बावजूद बीएसए कार्यालय से उन्हें आज तक कार्यमुक्त नहीं किया गया।

विभागीय स्तर पर राहत न मिलने के कारण दोनों शिक्षकों ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की शरण ली। न्यायालय ने 11 फरवरी 2026 को बीएसए बरेली को प्रकरण पर विचार कर कारणयुक्त एवं स्पष्ट आदेश पारित करने का निर्देश दिया। शिक्षकों के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोई कार्रवाई न होने पर एक बार पहले भी डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 30 अप्रैल 2026 को सुनवाई आयोजित की। इसके बावजूद आज तक कोई कारणयुक्त आदेश पारित नहीं किया गया।दोनों शिक्षकों ने कहा है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे उपलब्ध विधिक उपायों का सहारा लेने के लिए विवश होंगे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News