Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से आहत और आर्थिक तंगी से परेशान 36 साल के युवक अमित कुमार ने जहर खाकर जान दे दी। मूल रूप से सजौर का रहने वाला अमित अकबरनगर के इंग्लिश में रहता था। शनिवार की रात उसने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जहर खाने से पहले अमित ने दो वीडियो बनाकर अपने बच्चों की मदद करने की लोगों से अपील की। उसने अपनी पत्नी मोनिका का नंबर भी वीडियो में साझा किया और मदद की अपील की। जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर अमित ने पत्नी को भेजा और कहा अब बहुत देर हो चुकी है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया。
जिस लड़के को रखा वह बीमारी से मर गया, साली को बेचने का आरोप
घटना को लेकर मृतक अमित की पत्नी मोनिका ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से उसके पति परेशान थे। उसका कहना है कि ननद संपत्ति का हिस्सा ले रही थी। बोकारो की संपत्ति भी ननद ने हड़प लिया। मोनिका ने बताया कि एक लड़के को बचपन से वे अपने साथ रख रहे थे। वह बीमार पड़ा तो परिवारवालों ने उसका इलाज नहीं कराया। उसके इलाज में एक लाख रुपये लगना था। खाते में 12 लाख होने के बाद भी उस लड़के का इलाज नहीं कराया गया। मोनिका ने बताया कि उसकी ननद और ननदोई ने एक व्यक्ति से कर्ज लिया था। पैसे की जगह उन दोनों ने मोनिका की छोटी बहन को उस व्यक्ति के हाथ में बेच दिया। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ जमीन के बदले में अमित ने पैसे भी उठा लिए थे पर परिवारवालों ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया जिसके बाद अमित और परेशान हो गया。
क्राउड फंडिंग को लेकर अमित ने यह अपील की। जहर खाने से पहले अमित ने जो वीडियो बनाया उसमें आमलोगों से वह अपने बच्चों की मदद करने की अपील करता दिख रहा है। वह अपने छोटे बच्चे के बड़े होने तक सर्वाइव करने के लिए मदद की अपील करता है। उसने अपनी पत्नी मोनिका का मोबाइल नंबर 9113112711 भी बताया और इस नंबर पर संपर्क कर मदद की अपील की है। उसने कहा कि आप लोग अगर एक-एक रुपये भी सहयोग करेंगे तो बच्चे के 18 साल के होने तक उन्हें दिक्कत नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play