अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में झारखंड की बेटियों को देख गर्व हुआ : चंपई सोरेन – Live Hindustan

सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आधुनिक तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ के क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। इस तकनीकी क्रांति में झारखंड की बेटियां अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। जो पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम हैं। जिन्होंने गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन प्लांट में बनी पहली मेड इन इंडिया कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्चिंग के ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर राज्य का नाम रोशन किया है। सोरेन ने कहा कि आज तकनीक के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
और यह देखना बेहद सुखद है कि झारखंड की बेटियां इसमें अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होने इसे नए भारत की तस्वीर बताया। उन्होंने कहा, यह नया भारत है, जिसमें हमारे युवा अपनी शिक्षा, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से समाज एवं राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में झारखंड की बेटियों को इस मुकाम पर देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने समाज से बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक खास अपील भी की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान करते हुए कहा कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का पूरा मौका दें। चंपई सोरेन के मुताबिक जब बेटियों को समान अवसर मिलेंगे, तभी वे आगे आकर समाज एवं देश का नेतृत्व कर सकेंगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बेटियों को सशक्त बनाकर ही समाज में महिला सशक्तीकरण को धरातल पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News