Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान चोरी को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोमवार को राम मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चढ़ावा चोरी के अलावा ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे पर चर्चा होगी। तय होगा कि दोनों ट्रस्ट में रहेंगे या किनारे कर दिए जाएंगे। हालांकि, संभावना है कि चंपत राय का महासचिव पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए और ट्रस्ट के सदस्य बने रहें। महंत नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। बैठक से एक दिन पहले भाजपा के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति भवन, संसद और पीएम हाउस की तरह ही राम मंदिर की सुरक्षा होनी चाहिए। अयोध्या को पूरी तरह बंद करना ठीक नहीं है। अयोध्या में नाजायज बैरियर लगाना ठीक नहीं है। पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने पहले ही गड़बड़ी की आशंका जताई थी। मुझे सब मालूम है। मैं तो पांच साल से सवाल उठा रहा हूं। शुरू से कह रहा हूं कि ठीक नहीं हो रहा है। अब जांच चल रही है, इसमें बोलने का अधिकार नहीं है, लेकिन जांच के बाद फिर बोलूंगा कि जांच ठीक हुई है या नहीं। इसके साथ ही अपने ऊपर चल रहे पहलवानों के यौन शोषण मामले पर कहा कि तीन अगस्त के लिए फैसला सुरक्षित किया गया है। आरोप सत्य हुआ तो फ़ांसी लगा लूंगा।
पूर्व गृह सचिव एस लक्ष्मी नारायण की ओर पांच करोड़ की स्वर्ण जड़ित रामचरित मानस गायब होने के आरोपों पर रविवार को बताया गया है कि यह सुरक्षित रखी है। कथित तौर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि स्वर्ण की श्री रामचरितमानस कुछ दिन तक गर्भ गृह के पास रखी थी। इसके बाद उसे मंदिर परिसर में ही बने कोठार में सुरक्षित रख दिया गया है।
पूर्व आईएएस जब भी चाहें वह यहां आकर उसे देख सकते हैं। इस बीच पूर्व आईएएस एस. लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भी श्रीमद्भगवद्गीता का बहुमूल्य स्वर्ण भेंट समर्पित की थी। उस समय श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सचिव कपिल शर्मा ने इस समर्पण को विधिवत स्वीकार किया था और इसकी रसीद भी जारी की गई थी। पूर्व गृह सचिव का कहना है कि वर्तमान में यह श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में सुरक्षित है।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक अब 19-20 जुलाई को दिल्ली में होगी। पहले यह बैठक अयोध्या में प्रस्तावित थी, लेकिन राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। राजधानी के छतरपुर में होने वाली इस बैठक में करीब तीन सौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें संगठनात्मक मुद्दों के साथ विहिप की मौजूदा गतिविधियों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play