पश्चिम बंगालः बारुईपुर तालाब से किशोरी के बाद एक और शव बरामद – BBC

ज़ी5 ने लोगों से अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' की पायरेटेड कॉपी को न फैलाने की अपील की है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
दीपक मंडल, संदीप राय
इमेज स्रोत, Getty Images
ज़ी5 ने लोगों से अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' की पायरेटेड कॉपी को न फैलाने की अपील की है.
फ़िल्म को रिलीज होने के दो दिन बाद ही ज़ी5 से हटा लिया गया था, लेकिन इसके बाद इसकी पूरी पायरेटेड कॉपी सोशल मीडिया पर फैलने लगी.
ज़ी5 ने एक्स पर एक बयान जारी कर कहा, "हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि 'सतलुज' को फिर से दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. कृपया पायरेसी का समर्थन न करें."
ज़ी5 ने एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें लिखा है, "हम 'सतलुज' को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. आप भी अपना सहयोग करें और पायरेसी का समर्थन न करें."
ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से फ़िल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव में लोगों से फ़िल्म को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की थी.
उन्होंने कहा था कि उन्हें खुशी है कि फ़िल्म दर्शकों तक पहुंच गई है.
उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने फिल्म डाउनलोड कर ली है, वे इसे दूसरों के साथ भी साझा करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें."
'सतलुज' के ओटीटी से हटने पर दिलजीत बोले- 'हद ही हो गई', कौन हैं जसवंत सिंह खालड़ा जिन पर बनी फ़िल्म
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
सामग्री् उपलब्ध नहीं है
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर इलाके में रविवार को एक तालाब से 12 साल की एक किशोरी का शव बरामद होने के बाद सोमवार को उसी तालाब से कृष्णकांत हालदार नामक एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद किया गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि वह बीते तीन दिनों से लापता थे.
कोलकाता से सटे दक्षिण 24-परगना ज़िले के बारुईपुर के तालाब से जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है उसके घरवालों ने दावा किया था कि रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.
हत्या का सुराग हासिल करने के लिए सोमवार को तालाब में तलाशी अभियान के दौरान ही कृष्णकांत का शव बरामद हुआ.
इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इमेज स्रोत, ANI
अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में भेजा
किशोरी का शव बरामद होने के 24 घंटे बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है.
उनमें से दो को आज स्थानीय अदालत में पेश करने पर उनको 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
उधर, रविवार को किशोरी का शव बरामद होने के बाद संदेह में स्थानीय लोगों की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई थी.
लोगों ने इसके बाद इलाके में नाकेबंदी की. इससे क़रीब पांच घंटे तक सड़क पर आवाजाही ठप रही और लोकल ट्रेनों का संचालन भी एक घंटे रुका रहा.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सजा देने की बात कही है. उन्होंने किशोरी के पिता से बात कर उनको मंगलवार को मिलने के लिए बुलाया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह खुद मंगलवार को मौके का दौरा करेंगे.
इलाके में तनाव को ध्यान में रखते हुए भारी तादाद में पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया है.
इसबीच, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक तृणमूल कार्यकर्ता के फ़ेसबुक लाइव में आरोप लगाया है कि वो अकेले बारुईपुर जाकर मृतका के परिजनों से मिलना चाहती थीं, लेकिन उनको घर में ही लगभग नज़रबंद कर दिया गया है.
बारुईपुर में नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या, ममता को 'हाउस अरेस्ट' किए जाने का दावा
इमेज स्रोत, ANI/RJD
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मुक़ाबला हाई प्रोफ़ाइल बनता जा रहा है. यहां से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने का एलान किया.
इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है.
आरजेडी ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. वो साल 2025 में इसी सीट से आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुकी हैं.
सोमवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया.
मंगनी लाल मंडल ने दावा किया कि उन्हें मैदान में उतारना 'पूरे महागठबंधन का फ़ैसला था.'
रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो प्रशांत किशोर को चुनौती नहीं मानतीं, "मैं बांकीपुर में जनता के बीच सक्रिय रहती हूं और जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा."
इससे पहले जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया था.
अभी तक बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी जीतती रही है. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा चले जाने के बाद खाली हुई थी.
इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन 51 हज़ार से अधिक वोटों से जीते थे. उन्हें कुल 63 प्रतिशत वोट मिले थे.
बांकीपुर उप चुनाव: प्रशांत किशोर की बीजेपी को उसके गढ़ में चुनौती देने के पीछे क्या रणनीति है
इमेज स्रोत, Reuters
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान तेहरान में बड़ी संख्या में लोगों के हाथ में लाल झंडे देखे जा रहे हैं.
लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. कुछ लोग शोकगीत गा रहे हैं, जबकि कई लोग रो रहे हैं.
अंतिम संस्कार जुलूस प्रसिद्ध 'इंक़लाब स्क्वायर' से होकर गुज़रेगा. इस चौक पर एक विशाल प्रतिमा है, जिसे 'प्रतिरोध की मुट्ठी' के नाम से जाना जाता है.
यह प्रतिमा उत्सवों का एक प्रमुख प्रतीक है, जिस पर 'हमें उठ खड़ा होना चाहिए' का नारा उकेरा गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
शासन के वफ़ादार समर्थकों के बीच एक और नारा लगातार गूंज रहा है, "अमेरिकी और इसराइली हवाई हमलों में सुप्रीम लीडर की हत्या का बदला."
लाल झंडे को प्रतिशोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और भीड़ में ये लाल झंडे प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई पोस्टर विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित हैं.
हालांकि इसमें से कुछ बातें महज़ बयानबाज़ी हैं, लेकिन आयतुल्लाह की हत्या को लेकर फैला गुस्सा ईरान के नए नेतृत्व में भी अशांति पैदा कर रहा है. कट्टरपंथी ट्रंप टीम के साथ हो रही बातचीत की विशेष रूप से आलोचना कर रहे हैं.
अंतिम संस्कार जुलूस की तस्वीरों में, कुछ शोक संतप्त लोगों को ट्रंप विरोधी पोस्टर और बैनर लिए हुए देखा जा सकता है, जिनमें मौत की धमकियां भी शामिल हैं.
इन बैनरों में नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के ख़िलाफ़ नारे भी शामिल हैं.
अर्ध-सरकारी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें शोक मनाने वाले लोग एक पुल पर अमेरिकी राष्ट्रपति के पोस्टर पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया.
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया.
भारतीय वायुक्षेत्र से इंडोनेशिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही इंडोनेशियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "जकार्ता पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आभार. उनके इस आत्मीय स्वागत से मैं बेहद प्रभावित हूं. साल 2018 में हमने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था. इससे दोनों देशों के लोगों को फ़ायदा मिला है."
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.
दोनों नेता भारत-इंडोनेशिया रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जाएंगे.
भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर एक्स पर टिप्पणी की है.
कांग्रेस ने लिखा है, "पीएम मोदी को कोई अवॉर्ड दीजिए, वो वहां दौड़े चले जाएंगे."
इमेज स्रोत, @Iran_in_India
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.
भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की यह पहल आपसी सम्मान और सच्ची एकजुटता का मजबूत संदेश है."
दूतावास ने लिखा, "ईरान के लोग दोस्ती, संवेदना और दिल से जताए गए सम्मान के इस भाव को कभी नहीं भूलेंगे. वे इसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और भारत गणराज्य के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों का अनमोल प्रतीक मानते हैं. साथ ही, यह दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत करने की अहम नींव भी है."
पिछले सप्ताह तेहरान में शुरू हुए अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत की ओर से प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था.
इसमें भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शामिल थे.
इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल होने तेहरान गए थे.
ईरानी दूतावास ने लिखा, "भारत के राजनीतिक नेताओं, सांसदों, प्रमुख शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को दर्शाती है."
बीते फ़रवरी में अमेरिका और इसराइल के हवाई हमले में मारे गए अली ख़ामेनेई और उनके परिजनों को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान ने एक हफ़्ते का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें दुनिया भर से गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं.
तीन से छह जुलाई तक तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अंतिम विदाई की रस्में रखी गई हैं. सात जुलाई को क़ोम में सेरेमनी होगी और जामकारान में नमाज़ अदा की जाएगी. आठ जुलाई को इराक़ के नजफ़ और कर्बला में रस्में होंगी.
नौ जुलाई को मशहद में दफ़नाने की प्रक्रिया पूरी होगी.
इमेज स्रोत, Ishara S. KODIKARA / AFP via Getty Images
श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में सोमवार सुबह भारी हिंसा के चलते 25 लोग मारे गए जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
बीबीसी सिंहला के मुताबिक़, मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी हैं.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि जेल के अंदर गोलियों की आवाज़ सुनी गई है और स्पेशल टास्क फ़ोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के अधिकारी जेल में प्रवेश करते दिखाई दिए हैं.
ग़ौरतलब है कि रविवार को भी इसी जेल में झड़प हुई थी जिसमें दो लोग मारे गए और 39 लोग घायल हुए थे.
हालांकि रविवार को नेगोम्बो जेल के अंदर तनावपूर्ण स्थिति को अधिकारियों ने संभाल लिए जाने का दावा किया था.
लेकिन सोमवार को जेल के अंदर फिर से अशांति फैल गई और वहां मौजूद बीबीसी सिंहला के एक संवाददाता ने बताया कि अंदर से लगातार गोलियों की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं.
उन्होंने यह भी कहा कि कई क़ैदियों और जेल अधिकारियों को जेल से बाहर ले जाते हुए देखा गया.
इमेज स्रोत, Ishara S. KODIKARA / AFP via Getty Images
जेल आयुक्त ने क्या बताया
जेल आयुक्त और जेल मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने मीडिया को बताया कि अशांति का कारण वहां क़ैदियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प थी. रविवार को झड़प हुई थी जिसे अधिकारियों ने सुलझा लिया था लेकिन सोमवार की सुबह फिर अशांति फैल गई.
उन्होंने कहा कि अशांति को शांत करने के लिए पहुंचे जेल अधिकारियों पर क़ैदियों ने हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि उस समय जेल अधिकारी मुख्य द्वार की ओर दौड़े और क़ैदियों ने उनका पीछा किया और उन पर हमला कर दिया. क़ैदियों ने बाद में जेल के मुख्य द्वार को तोड़ने का प्रयास किया और उस समय जेल अधिकारियों ने क़ैदियों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया.
इमेज स्रोत, Getty Images
ओडिशा के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से ई20 पेट्रोल नीति पर दोबारा विचार करने की अपील की है.
ओडिशा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट शशांक शेखर साहू ने एएनआई से कहा, "ईंधन में क्या चीज़ कितनी मात्रा में है इसे तय करने में डीलरों की कोई भूमिका नहीं होती, लेकिन मौजूदा नीति की वजह से हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है."
साहू ने कहा कि दुनिया के कई देशों में अब भी पेट्रोल में अधिकतम 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है, जबकि भारत ने इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है. इससे वाहनों की अनुकूलता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
उन्होंने कहा, "भारतीय सड़कों पर बीएस6 मॉडल समेत चल रहे बड़ी संख्या में वाहन मूल रूप से ई20 पेट्रोल पर चलने के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए थे. इससे कार्बोरेटर जाम होने जैसी कई मैकेनिकल समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है."
साहू ने कहा, "ई20 पेट्रोल लागू होने के बाद ही ये समस्याएं सामने आने लगीं. इसलिए इस नीति को और आगे बढ़ाने से पहले इसका वैज्ञानिक आधार पर पुनर्मूल्यांकन किया जाए."
इमेज स्रोत, ANI
'ग्राहकों का ग़ुस्सा, डीलरों की मुसीबत'
एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने कहा कि, 'जनता का ग़ुस्सा बेवजह पेट्रोल डीलरों को झेलना पड़ रहा है.'
उन्होंने कहा, "ग्राहक पेट्रोल पंप पर आकर हंगामा करते हैं और हमें समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार मानते हैं. जबकि डीलर सिर्फ सरकार की नीति के तहत उपलब्ध कराया गया ईंधन बेचते हैं. ईंधन की संरचना तय करने का उनके पास कोई अधिकार नहीं होता."
एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि ई20 पेट्रोल के विस्तार से पहले वाहनों की अनुकूलता, उपभोक्ताओं की चिंताओं और पेट्रोल पंप संचालकों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस नीति की दोबारा समीक्षा की जाए.
साहू ने कहा, "यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्वच्छ ईंधन की दिशा में भारत का कदम वाहन चालकों और ईंधन विक्रेताओं पर नकारात्मक असर न डाले."
ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास
इमेज स्रोत, Reuters
यूक्रेन की राजधानी कीएव पर एक सप्ताह के भीतर हुए रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है.
शहर के शीर्ष सैन्य प्रशासक तिमूर तकाचेंको ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.
वहीं, कीएव क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी तीन लोगों की मौत हुई है. आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक़, बचाव अभियान 20 से अधिक स्थानों पर जारी है.
उन्होंने बताया कि शहर के दो ज़िलों में ऊंची आवासीय इमारतें भी हमले की चपेट में आई हैं.
ये हमले तुर्की में होने वाले नेटो शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले हुए हैं, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने की उम्मीद है.
ताज़ा हमलों से कुछ घंटे पहले ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस कीएव पर दूसरा 'बड़ा हमला' करने की तैयारी कर रहा है. बीते गुरुवार को हुए रूसी हमलों में 30 लोगों की मौत हुई थी.
कीएव के लोगों के लिए यह एक और डरावनी रात रही. शहर में लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. हमलों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भूमिगत शरणस्थलों में जाकर शरण ली.
अभी तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता संदीप राय रात दस बजे तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
'सतलुज' के ओटीटी से हटने पर दिलजीत बोले, 'ये तो हद ही हो गई' कौन हैं जसवंत सिंह खालड़ा जिन पर बनी फ़िल्म
बांकीपुर उप चुनाव: प्रशांत किशोर की बीजेपी को उसके गढ़ में चुनौती देने के पीछे क्या रणनीति है
नेतन्याहू ने जेडी वेंस की किस बात का जवाब देते हुए भारत से दोस्ती का किया ज़िक्र
अली ख़ामेनेई के जनाज़े में नहीं दिखे उनके बेटे मोजतबा, इसराइल को क्यों माना जा रहा वजह
इमेज स्रोत, ANI
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने एक पत्र जारी किया है.
इस पत्र में लिखा है कि राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से वह बहुत आहत हैं, लेकिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनका पूरा भरोसा है. इस मामले पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए.
उन्होंने लिखा है, ''इस मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है और मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए.''
ये पत्र ऐसे समय में जारी हुआ है जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़ी जांच को लेकर दोपहर तीन बजे राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अयोध्या में बैठक होने वाली है.
अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. जबकि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
ईरान के सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह अली अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में तेहरान में शुरू हो चुकी हैं. बड़ी तादाद में लोग इसमें शामिल होते दिख रहे हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuter
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, EPA
इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को होंगे.
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की. ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई थीं.
जिन तीन तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफ़ा दिया है, वे हैं सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक.
इन तीनों ने जून में अलग-अलग तारीखों पर इस्तीफ़ा दिया था. विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे.
निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद 24 जुलाई की शाम को मतगणना की जाएगी.
इमेज स्रोत, ANI
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आज़ाद ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "राम के नाम पर राम मंदिर में खुली लूट मची हुई है.''
''एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक किलो सोने से बनी रामायण दान की थी, लेकिन उन्हें उसकी रसीद तक नहीं दी गई. सिंधी समाज की ओर से दान की गई 200 किलो चांदी की ईंटों का क्या हुआ? आज तक उनकी भी कोई रसीद नहीं दी गई.''
''आरोपियों को सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेल के अंदर उन्हें यह सिखाया गया कि क्या कहना है और क्या नहीं कहना है. यह राष्ट्रीय महत्व का मामला है. वहां जिस तरह की लूट हुई है, वह बेहद शर्मनाक है."
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बयान पर उन्होंने कहा, "वे कहते हैं कि राम को वही लाए, मंदिर भी उन्होंने बनवाया और 1989 से उन्होंने राम के नाम पर राजनीति की. उससे पहले उनकी सिर्फ़ दो सीटें थीं. वे लगातार राम के नाम पर राजनीति करते रहे. राजनीति क्या होती है? यही तो राज्य की नीति है. जब लोगों की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा हो, डकैती हो रही हो, तो क्या इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए? आखिर क्यों नहीं होनी चाहिए?''
राम मंदिर में चढ़ावा की चोरी के मामले में चल रही जांच के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिकारियों की आज अयोध्या में बैठक होने वाली है. अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. जबकि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्ट अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, ईरान के सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह अली अली ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में हो रहा है.
इन मीडिया आउटलेट्स ने समारोह में बड़ी तादाद में हिस्सा लेने वाले लोगों की तस्वीरें छापी हैं. इस ख़ास इंतज़ाम के चलते तेहरान और क़ोम शहरों में ख़ास ट्रैफ़िक इंतज़ामों का एलान किया गया है.
रविवार को ईरान के नेता मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता और परिवार के कई सदस्यों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए. हालांकि कुछ घंटों बाद ही उनके नाम से एक संदेश जारी किया गया, जिसमें गुलामहुसैन मोहसेनी एजेई को एक बार फिर ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख के तौर पर पेश किया गया है.
अमेरिकी और इसराइली हमलों में मारे गए अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के लिए जनाजे की नमाज रविवार को तेहरान के एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र इमाम खुमैनी मस्जिद में आयतुल्लाह जाफर सोभानी के नेतृत्व में अदा की गई.
उनका अंतिम संस्कार आने वाले दिनों में ईरान और इराक़ में होगा. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस समारोह में डेढ़ से दो करोड़ लोग शामिल होंगे.
पूरा कार्यक्रम इस तरह है
3-4 जुलाई: तेहरान के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र इमाम खुमैनी मस्जिद में अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं.
5-6 जुलाई: ताबूत को सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा गया.
7 जुलाई: ख़़ामेनेई के पार्थिव शरीर को क़ोम ले जाया जाएगा, जनाज़े की नमाज़ जमकरान में अदा की जाएगी.
8 जुलाई: शव को इराक के नजफ़ ले जाया जाएगा, जहां से इमाम अली दरगाह तक जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद कर्बला में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तर प्रदेश दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज़ किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, ‘दर्शन’ करने नहीं जाएंगे?''
अखिलेश यादव का इशारा अयोध्या में बने राम मंदिर में दर्शन को लेकर था. बीजेपी समेत कई दलों के नेता अयोध्या में बने राम मंदिर के दर्शन करने आते रहे हैं.
चढ़ावे की चोरी की वजह से इन दिनों राम मंदिर काफ़ी चर्चा में है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया है. जबकि रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से इस्तीफ़ा दे दिया.
इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ‘’जनता पूछ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उत्तर प्रदेश के पहले दौरे में जनता ने ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के गुस्से की वजह से उनका बहिष्कार तो किया ही है, क्या डबल इंजन की टकराहट भी इस सन्नाटे की वजह है?’’
इमेज स्रोत, Getty Images
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के प्री क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है.
दूसरे हाफ़ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद मैच पर इंग्लैंड की पकड़ रही.
54वें मिनट में इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वांसा को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया, जिससे इंग्लैंड को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड की ओर से गोल दागने की शुरुआत की.
बेलिंगहैम ने 36वें और 38वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई.
कप्तान हेरी केन ने 60वें मिनट में अपनी टीम के लिए तीसरा गोल दागा.
हालांकि मेक्सिको ने 42वें मिनट में जूलियन क्विन्योनेस के गोल से वापसी की उम्मीद जगाई थी लेकिन इंग्लैंड अपनी बढ़त निर्णायक समय तक बरकरार रखने में सफल रहा.
यह मुकाबला एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला गया, जहां मेक्सिको को आखिरी हार साल 2013 में मिली थी.
इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र में लगातार छठे दिन भी भारी बारिश हुई. इस वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भू-स्खलन की वजह से धंस गया.
इससे मुंबई-पुणे के बीच यातायात पर काफ़ी असर पड़ा है.
दोनों दिशाओं (पुणे-मुंबई और मुंबई-पुणे) में यातायात अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.
प्रशासन ने अगली सूचना तक मुंबई-पुणे यात्रा से बचने की अपील की है.
कर्जत और लोनावला के बीच घाट खंड में लगातार भारी बारिश के कारण, मुंबई डिवीजन की 'अप मेन लाइन' पर ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच भूस्खलन हुआ है.
मौसम विभाग ने 6 जुलाई को पुणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
जिला कलेक्टर जितेंद्र दुड़ी ने बताया कि भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News