सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने पर लाइव प्रसारण का किया अवलोकन – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | सरायकेला
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने पर रविवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का जिले में भी सीधा प्रसारण देखा गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट जिला सहकारिता कार्यालय में सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से देखा। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्रालय की पांच वर्षों की उपलब्धियों, सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। सहकारिता के माध्यम से रोजगार सृजन, किसानों की आय वृद्धि और आर्थिक विकास की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा विभागीय कर्मचारियों ने कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए सहकारिता आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की विभिन्न बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों (एमपीसीएस) एवं अन्य सहकारी समितियों में भी देखा गया। इस दौरान समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं सामान्य सदस्य उपस्थित रहे। नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले से तीन लैम्पस समितियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें नारायणपुर लैम्प्स के सचिव कालीपद महतो, खूंटी लैम्पस के सचिव निमाई चंद्र महतो तथा गौरीडीह (चावलीबासा) लैम्पस के सचिव हिमांशु शेखर मंडल शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News