चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, छोटा हो या बड़ा हर कोई चॉकलेट्स का दीवाना होता है. खासकर बचपन में तो हम सभी खूब चॉकलेट खाते हैं और बड़े होने पर चॉकलेट्स एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं. ऐसे में इस खास चीज को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास दिन तय किया गया है. पूरी दुनिया में 7 जुलाई को World Chocolate Day बनाया जाता है. चॉकलेट सिर्फ मीठी चीज नहीं, बल्कि अमीरों का शौक भी है. कुछ चॉकलेट्स इतनी महंगी होती हैं कि उनकी कीमत सुनकर हैरानी होती है. ऐसे में आज इस खास दिन पर हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी चॉकलेट्स के बारे में बताएंगे.
1. La Madeline au Truffe (Knipschildt Chocolatier)-
पहले नंबर पर आती है La Madeline au Truffe, शायद आपने इसके बारे में पहले न सुना हो, लेकिन ये दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट में से एक मानी जाती है. इसमें 70% डार्क चॉकलेट और फ्रांस का बहुत महंगा Périgord ट्रफल, जो एक तरह का दुर्लभ मशरूम होता है, वो भरा होता है. खास बात ये है कि इसे हाथ से बनाया जाता है, इसका स्वाद बहुत रिच और खास होता है. ये चाकलेट बेहद खूबसूरत सिल्वर बॉक्स में आती है, हालांकि ये काफी महंगी है, लगभग $250 यानी ₹21,000 का एक पीस.
2. To’ak Chocolate (मास्टर्स सीरीज)-
To’ak Chocolate की गिनती भी महंगी चॉकलेटों में की जाती है. इसकी खास बात ये है कि ये चॉकलेट इक्वाडोर से आती है. इस चॉकलेट को पुराने Nacional cacao बीन्स से बनाया जाता है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसे वाइन या व्हिस्की की तरह लकड़ी के बैरल में सालों तक रखकर पकाया जाता है, हर बार इसके लिए नंबर लगता है, ये बेहद खूबसूरत लकड़ी के बॉक्स में आती है. इसका स्वाद इतना कॉम्प्लेक्स होता है कि चखने के लिए छोटा चम्मच सा भी दिया जाता है, इसकी कीमत की बात करें तो ये तकरीबन $300 से $490 (करीब ₹25,000 से ₹41,000) है, जिसमें एक छोटा बार मिलता है. ये चॉकलेट सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक आर्ट पीस है.
3. Frrrozen Haute Chocolate (Serendipity 3)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है Frrrozen Haute Chocolate,ये एक खास तरह की फ्रोजन चॉकलेट डेजर्ट है, जिसमें 28 तरह के दुर्लभ कोको, सोने की परत और डायमंड वाला चम्मच शामिल होता है. इसकी कीमत की बात करें तो ये ₹8 लाख से ₹20 लाख+ तक आती है, जिसमें एक पूरा डेजर्ट मिलता है.
4. Delafee Swarovski Gold Chocolate-
Delafee Swarovski Gold Chocolate भी महंगी चॉकलेट में से एक है. इसकी खास बात इसकी 24 कैरेट सोने की परत है, हालांकि इसे आप खा सकते हैं. इसमें Swarovski क्रिस्टल जड़े होते हैं. ये देखने में बिल्कुल राजसी लगती है, इसकी कीमत 25,000 से ₹42,000+ प्रति बॉक्स होती है.
5. Amedei Porcelana (इटली)-
महंगी चॉलेट्स में Amedei Porcelana का नाम भी आता है. ये चॉकलेट बहुत दुर्लभ सफेद कोको बीन्स से बनी होती है. इसका टेस्ट बेहद अच्छा होता है. इसे लग्जरी चॉकलेट की लिस्ट में अक्सर शामिल किया जाता है. इसकी कीमत ₹16,000 से ₹25,000+ प्रति पाउंड तक होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED