3 घंटे देर से शुरू होगा India VS England तीसरा T20I मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE Streaming – Live Hindustan

India vs England LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज नॉटिंघम में खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ था, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता। टीम इंडिया को अगर सीरीज जीतने की उम्मीद रखनी है तो इस मैच को जीतना ही होगा। हालांकि, फैंस को पहले ये जान लेना चाहिए कि इस मैच की टाइमिंग क्या है और आप इस मैच को किस एप पर लाइव देख सकते हैं और कहां इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा? पिछले मैच के मुकाबले काफी कुछ बदल गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच नॉटिंघम के ट्रेंज ब्रिज स्टेडियम में आज यानी मंगलवार 7 जुलाई को खेला जाएगा।
India vs England T20 Series का तीसरा मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार दोपहर को साढ़े 5 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में रात के 10 बजे होंगे। दूसरा मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन यह मैच 3 घंटे देर से शुरू होगा। टॉस की बात करें तो दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक लोकल टाइम के अनुसार शाम को 5 बजे मैदान पर होंगे। उस समय भारत में रात के साढ़े 9 बजे होंगे।
अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव ऐप नहीं, बल्कि जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, जहां प लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में इस मैच की आप कमेंट्री सुन सकते हैं।
IND vs ENG 3rd T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का रुख करना होगा। टीवी के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री आप सुन पाएंगे।
वहीं, अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें पढ़ना चाहते हैं या इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं या फिर क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों में आपकी दिलचस्पी है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन को फॉलो कर सकते हैं।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News