कितना खतरनाक अस्त्र Mk 1? भारत से खरीदने जा रहा इंडोनेशिया, 100 किमी दूर छिपे दुश्मन के फाइटर जेट के उड़ा सकत – India.Com

Astra MK-1 features: डिफेंस सेक्टर से भारत के लिए एक बेहद शानदार और गर्व करने वाली खबर आ रही है. भारत अब सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया को आधुनिक हथियार बेचने वाला देश बनता जा रहा है. फिलीपींस और वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देने के बाद, अब भारत अपनी बेहद खतरनाक अस्त्र मार्क-1 मिसाइल को इंडोनेशिया को बेचने की तैयारी में है. रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रूसी मिसाइलों जैसे R-77-1 की सप्लाई में हो रही देरी और उनकी तीन गुना बढ़ी कीमतों से परेशान होकर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश अब भारत के इस स्वदेशी अस्त्र पर भरोसा जता रहे हैं. आइए आज बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि अस्त्र मिसाइल कितनी ताकतवर है और दुश्मनों के होश कैसे उड़ा सकती है…

अस्त्र संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ हथियार होता है. इसे भारत की रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया है. अस्त्र मिसाइल एक बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसका मतलब यह है कि अगर दुश्मन का फाइटर जेट पायलट की आंखों से ओझल है यानि दिखाई नहीं दे रहा है, तो भी ये मिसाइल उसे ढूंढकर तबाह कर सकती है. Astra Mk-1 की रेंज: अस्त्र मार्क-1 मिसाइल की अधिकतम मारक क्षमता 110 किलोमीटर है. यानी यह 100 किमी से भी ज्यादा दूर छिपे दुश्मन के लड़ाकू विमान के परखच्चे उड़ा सकती है. डिफेंस डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुासर,  इसरो की मारक क्षमता को 110 से 160 किलोमीटर तक बढ़ाने को लेकर कार्यरत है.
अस्त्र मिसाइल हवा में सुपरसोनिक रफ्तार यानि साउंड की गति से तेज से चलती है. इसकी टॉप स्पीड मार्क 4.5 (Mach 4.5) के आसपास है. इतनी तेज रफ्तार और एडवांस रडार सीकर होने की वजह से दुश्मन के बेहद फुर्तीले और कलाबाजियां खाने वाले फाइटर जेट्स के लिए भी इससे बच निकलना नामुमकिन हो जाता है. यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के दौरान भी अचूक निशाना लगाने में सक्षम है.

DRDO and IAF successfully flight-tested the indigenous ASTRA BVRAAM with an indigenous RF seeker from a Su-30 MKI off the Odisha coast on July 11, 2025.
2 missiles were launched against high-speed unmanned targets at multiple ranges, both hitting the targets with pinpoint… pic.twitter.com/SIcyP7ngSC
— Defence Core (@Defencecore) July 11, 2025

जब बात रफ्तार की हो, तो भारत की ब्रह्मोस का नाम सबसे पहले आता है, जिसे इंडोनेशिया भी खरीद रहा है. ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो लगभग मार्क 3 (Mach 3) की रफ्तार से उड़ती है.

DRDO ने इस मिसाइल को इस तरह डिजाइन किया है कि इसे आसानी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट किया जा सके. वर्तमान में अस्त्र मार्क-1 को बड़े पैमाने पर इन विमानों के लिए बनाया जा रहा है. सुखोई Su-30MKI, भारतीय वायुसेना के सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट पर अस्त्र का सफल परीक्षण और इंटीग्रेशन पूरा हो चुका है. इंडोनेशिया के पास भी सुखोई Su-30 विमान हैं, इसलिए वह इसे खरीदने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है. भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस में भी अस्त्र मार्क-1 पूरी तरह इंटीग्रेट की जा रही है.
उत्तर: अस्त्र मार्क-1 की अधिकतम मारक क्षमता आमने-सामने के कोर्स पर 110 किलोमीटर है, जो पायलट की दृश्य सीमा से परे (Beyond Visual Range) दुश्मन को नष्ट कर सकती है.
उत्तर: यह मिसाइल हवा में सुपरसोनिक रफ्तार से चलती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग Mach 4.5 के आसपास है, जिससे दुश्मन के विमानों का बचना नामुमकिन हो जाता है.
उत्तर: ब्रह्मोस मिसाइल लगभग मार्क 3 की सुपरसोनिक गति से उड़ती है, यानि हवा में लगभग 1 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार तय करती है.
उत्तर: अस्त्र मार्क-1 मिसाइल को मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना के सुखोई (Su-30MKI) और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas Mk1A) में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है.
उत्तर: मुख्य अंतर रेंज का है; जहां वर्तमान में निर्मित अस्त्र मार्क-1 की रेंज 110 किमी है, वहीं विकास के चरण में चल रहे अस्त्र मार्क-2 की रेंज 160 किमी तक होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News