जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, इस दिग्गज को बड़ी जिम्मेदारी – AajTak

Feedback
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक दिन पहले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. अब टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाएंगे.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे टूर के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के कारण गौतम गंभीर और लक्ष्मण के बीच कोचिंग की जिम्मेदारियां बांटने का फैसला किया गया है.
गौतम गंभीर फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरना है. ऐसे में गंभीर को लगातार अलग-अलग दौरों पर भेजने के बजाय लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया है.
सपोर्ट स्टाफ में इन 2 धुरंधरों की भी एंट्री
वीवीएस लक्ष्मण अकेले टीम इंडिया की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषिकेश कनितकर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि पूर्व स्पिनर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लक्ष्मण, कनितकर और जोशी की यह तिकड़ी जिम्बाब्वे सीरीज और एशियन गेम्स के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में भी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह सकती है.
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को सीधे कप्तान बनाना पड़ा भारी? इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के पीछे छिपी बड़ी वजह
गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे टीम इंडिया का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी. इससे कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त होगा. वहीं एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है.
यह भी पढ़ें: कप्तानी गई, टीम से भी बाहर… फिर भी सूर्यकुमार का बड़ा दिल, 15 साल के वैभव के लिए लिखी खास बात
इसी दौरान वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर रहेगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के दौरान तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज की तारीखों में टकराव के कारण गौतम गंभीर के लिए दोनों भारतीय टीमों के साथ रहना संभव नहीं होगा. ऐसे में लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सीनियर टीम के साथ रहेंगे.
गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने दो बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है. भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20I मैच में भारतीय टीम को हार मिली.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News