बीकानेर के महाजन कस्बे के निकट एक खेत में मिले जिंदा बम को मंगलवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। बम का धमाका होने के साथ ही रेत का गुबार आसमान में दिखाई दिया। दरअसल, बम को मिट्टी में दबाकर डिफ्यूज किया गया, जिससे ध
जानकारी के अनुसार, बम तीन दिन पहले महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज के पास खेत में मिला था। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को सुरक्षित करवाते हुए सेना के बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। सेना के अभ्यास के दौरान कई बार बम आसपास के खेत में पहुंच जाते हैं, जिसे डिफ्यूज करने का काम भी सेना ही करती है।
मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल सारस्वत पटनायक के नेतृत्व में सेना की बम निरोधक टीम महाजन पहुंची। घेसूरा जाने वाली संपर्क सड़क के पास स्थित एक सूने खेत में सुरक्षा मानकों के अनुरूप विशेष प्रक्रिया अपनाई गई। दस्ते ने पहले निर्धारित स्थान पर गड्ढा खोदा और उसके बाद नियंत्रित तरीके से जिंदा बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
ऑपरेशन के दौरान महाजन थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। एएसआई जगदीश मीणा, हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल बिश्नोई सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि सेना के जवानों ने पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सेना और पुलिस की सतर्कता से संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.