Biharsharif News: बिन्द स्कूल में चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार – Hindustan

Biharsharif News: कट्टू के ढेर में छिपाकर रखे गये चोरी के सामान बरामद फोटो : बिन्द चोरी-बिन्द थाना में मंगलवार को बरामद सामान को दिखाते थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता।

स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घटना में शामिल बिन्द बाजार निवासी शुभम कुमार उर्फ हेलन, मोती कुमार व आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। चोरों की निशानदेही पर बिन्द के गोदरामपुर खंधा के एक बगीचे में कट्टू के ढेर में छिपाकर रखे गए चोरी किये गये अधिकतर सामान बरामद किये गये। रविवार की रात चोरों ने कंप्यूटर लैब से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिये थे।

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने शिकायत की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी मामले का उजागर हुआ। छापेमारी में इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा, कुंदन कुमार, संदेश कुमार, अरविंद कुमार आदि शामिल थे। इधर, स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News