Jamshedpur News: बिष्टूपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल और राहुल दुबे लगातार भाजपा नेता नीरज सिंह के संपर्क में थे। यह खुलासा मंगलवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने अपने कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने बताया कि विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीडी बार का मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार, जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा तथा एक नाबालिग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों में दो युवकों की पहचान हुई थी, जो घटनास्थल पर हथियार के साथ मौजूद थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन सभी को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी。
उन्होंने बताया कि घटना वाली रात मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा भी डांस फ्लोर पर मौजूद था। यहां हिमांशु सिंह तथा प्रत्युष आनंद के साथ उसका विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद उसने कॉल कर साथियों को बुलाया और फिर यह विवाद बार के बाहर तक पहुंचा और जानलेवा हमले में बदल गया। एसएसपी ने राजस्थान के सीकर जिले से नीरज सिंह की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नीरज सिंह को वहां की अदालत में प्रस्तुत करने के बाद चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। अबतक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना की शुरुआत डांस फ्लोर पर विवाद से हुई थी। उस समय विश्वनाथ मंडल के साथ राहुल दुबे भी था। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
संवाददाता सम्मेलन में जब यह पूछा गया कि क्या हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद का डीडी बार में पहले से बकाया भुगतान को लेकर विवाद चलता था तो एसएसपी ने कहा कि यह बिंदु भी जांच के दायरे में है। उन्होंने इतना जरूर बताया कि दोनों का बार में नियमित आना-जाना था।
एसएसपी ने बताया कि 27 जून की रात करीब 11.30 बजे डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद पर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तथा उसके साथियों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज सूचना पर लगातार अभियान चलाया गया। पुलिस पांच नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। मैनेजर विजय महानंद को बिरसानगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। लखिन्द्र लोहार को धतकीडीह से जबकि जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गम्हरिया थाना क्षेत्र के धातकीडीह इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि जगदीश ने आरोपियों को फरार होने, हथियार छिपाने और वाहन उपलब्ध कराने में मदद की थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों और नाबालिग की निशानदेही पर लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, गुप्ती, घटना में प्रयुक्त बाइक और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। इन बरामदगी को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी विश्वनाथ सहित अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसआईटी हर पहलू की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाददाता सम्मेलन में ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल, सिटी एसपी ललित मीणा, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर तथा बिष्टूपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play