—विज्ञापन—
IMD के अनुसार, देश के कई शहरों का तापमान 45°C या इससे ज्यादा है। 24 मई तक उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव चलेगी और रातें भी गर्म रहेंगी। बीते दिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46 से ज्यादा रहा। पंजाब के बठिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। देश में सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का बांदा रहा, जहां का तापमान 47.6°C था।
IMD के अनुसार, देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश से लक्षद्वीप क्षेत्र तक, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण लक्षद्वीप क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। अगले 2 दिन और अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान में भी 2-3°C की वृद्धि होगी। आज से 24 मई तक दिल्ली में साफ आसमान रहेगा और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी। सतही हवाओं की गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिन के दौरान हवा के झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकते हैं।
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19 मई को और 22 से 24 मई के बीच गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 मई के बीच बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 24 मई तक कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में 24 मई तक अलग-अलग तारीखें पर अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 30 से 50 की स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 19 से 24 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 70 किमी प्रति घंटा स्पीड की हवा के झोंके लग सकते हैं। इसी सप्ताह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में 21-24 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 मई के बीच बारिश हो सकती हैं। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई के बीच तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति से 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी भारत में मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा में हल्की बारिश हो सकती है। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 19 से 24 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ,छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, बिहार, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, गुजरात में लू से भीषण लू सकती है। अलग-अलग इलाकों में गर्म और उमस भरी रातें रहने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in