पीस डील को अंजाम देने का रास्ता टटोल रहे ईरान और अमेरिका में एक बार फिर बात बिगड़ गई है. अमेरिका ने बुधवार की रात ईरान पर सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक की. इससे पहले तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तीन कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया था. कमर्शियल जहाजों पर ईरान के इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने एयरस्ट्राइक का यह कदम उठाया है. ईरानी मीडिया ने बताया है कि देश के दक्षिणी हिस्से में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है. खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक को निशाना बनाया.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड CENTCOM)ने सोशल मीडिया हैंडल पर इस एयरस्ट्राइक की जानकारी देते हुए उनके सैन्य बल ने ईरान के खिलाफ ताकतवर स्ट्राइक्स लॉन्च की है. उसने बताया कि ईरान ने जो कमर्शिय जहाजों पर हमला किय है उसकी उसे भारी कीमत चुकानी होगी.
U.S. सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ जबरदस्त हमले शुरू कर दिए हैं. ये हमले ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में आम नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने और उन पर हमला करने की सजा के तौर पर किए जा रहे हैं. U.S. के ये हमले उन तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे. ईरान की यह आक्रामकता गैर-जरूरी और खतरनाक थी, और यह सीजफायर का साफ उल्लंघन था.
U.S. Central Command forces have begun launching a series of powerful strikes against Iran to impose heavy costs for targeting and attacking commercial shipping crewed by innocent civilians in an international waterway. The U.S. strikes are in response to Iranian attacks on three…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 7, 2026
इन अमेरिकी हमलों से ईरान को कहां-कहां नुकसान हुआ है? फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से गोपनियता की शर्त पर बताया है कि इस एयरस्ट्राइक में अमेरिका ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम (ADS), कोस्टल सर्वेलांस सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी शिप क्रूज मिसाइलें और ड्रॉन लॉन्च की साइट्स को निशाना बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED